<

Ashok Kharat Video: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर पुलिस अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो को ऑनलाइन लीक होने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है. दूसरी तरफ अशोक खरात को तीसरे मामले पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र में स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. नासिक की एक अदालत ने अशोक खरात के खिलाफ दर्ज तीसरे मामले में 13 तारीख तक पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले के दो मामलों में पहले ही शिकंजा सक चुका है. इस बीच अशोक खरात को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. दूसरी तरफ उसके आपत्तिजनक वीडियो को लेकर भी पुलिस का एक्शन जारी है.

इसी कड़ी में अशोक खरात के कई आपत्तिजनक वीडियो को अश्लील सामग्री वाली 170 वेबसाइटों से हटा दिया गया था, जिससे वीडियो इंटरनेट पर आगे प्रसारित न हों. इन वीडियो के हटाने के निर्देश राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से दी गई थी.

आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में FIR दर्ज

अब इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने अशोक खरात और अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यौन उत्पीड़न के वीडियो कथित तौर पर 15 या 20 रुपये में बेचे गए. टीवी9 मराठी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मामलों में वीडियो देखने के इच्छुक लोगों से प्रति वीडियो 20 से 50 रुपये तक लिए गए. भुगतान होने के बाद वीडियो खरीदारों को भेज दिए गए.

वीडियो को लीक होने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रही SIT

फिलहाल महाराष्ट्र साइबर पुलिस अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो को ऑनलाइन लीक होने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है. एसआईटी को वीडियो लीक होने के बाद घर में रह रही और अवसाद से उबरने के लिए पेशेवर सहायता ले रही कई पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता है.

इस मामले में जांच एजेंसियों ने उन चार अलग-अलग सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनके माध्यम से ये वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और पोर्नोग्राफिक वेबसाइटों जैसे प्लेटफार्मों पर अशोक खरात से संबंधित लगभग 15 से 17 अश्लील वीडियो प्रसारित किए गए थे.

पुलिस की ओर से बताया गया कि अशोक खरात के यौन अपराधों से संबंधित ऐसी बिक्री के कारण कई पीड़ितों की पहचान उजागर हो गई, जिससे उनकी निजता पर गंभीर प्रभाव पड़ा.

स्वयंभू धर्मगुरु को किया गया था मार्च में गिरफ्तार

फिलहाल अशोक खरात इस समय जेल में बंद है. स्वयंभू धर्मगुरु को मार्च में गिरफ्तार किया गया था, जब एक विवाहित महिला ने उस पर तीन साल से अधिक समय तक बार-बार रेप करने का आरोप लगाया था. बाद में हुई जांच में यौन उत्पीड़न और जमीन एवं अन्य संपत्तियों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं सहित कई अपराधों का खुलासा हुआ.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST