<
Categories: मनोरंजन

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसके बाद उनके फैंस के मन में हलचल बढ़ गई है. उन्होंने इस पोस्ट में अंत को स्वीकार करने की बात लिखी है.

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वे अपनी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए अपडेट देते रहते हैं. कुछ समय से उन्हें अपने काम के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसने फैंस को असमंजस में डाल दिया था. उस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि बीते कुछ समय से उनकी जिंदगी काफी क्रूर रही है. अब एक बार फिर अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. अर्जुन कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंत को स्वीकार करने की बात लिखी है. इस पोस्ट के कारण सोशल मीडिया यूजर्स चिंता में पड़ गए हैं.

अर्जुन कपूर ने पोस्ट में क्या लिखा?

बता दें कि 9 अप्रैल को एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अंत को स्वीकार करो, भले ही वह वैसा न हुआ हो जैसा तुम चाहते थे.’ इस पोस्ट के सामने आते ही हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. ये पोस्ट एक्स, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं.

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

इंस्टाग्राम के साथ-साथ ये पोस्ट रेडिट पर भी वायरल हो रही है. एक यूजर ने इस पोस्ट को रेडिट पर शेयर करते हुए कहा कि अर्जुन कपूर इस टॉक्सिक शोबिज को छोड़ दें. ये इंडस्ट्री उनके लिए टॉक्सिक रही है. उन्हें लाइमलाइट से दूर काम करना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ट्रोलिंग की भी हद होती है. कुछ लोग कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे छिपकर दूसरों को ट्रोल करने पर गर्व महसूस करते हैं, लेकिन ये गलत है. अगर आपको उनकी एक्टिंग पसंद नहीं, तो फिल्में मत देखो, ट्रोल भी मत करो.

सुशांत कपूर से तुलना

बता दें कि अर्जुन कपूर ने पिछली पोस्ट में जिंदगी को क्रूर बताया था. उनकी इस पोस्ट को सुशांत की आखिरी पोस्ट से कंपेयर किया जा रहा था. सुशांत कपूर ने भी अपनी मां के साथ फोटो शेयर कर दुनिया को क्रूर बताया था. अर्जुन कपूर  के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ फिल्म में देखा् गया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST