<
Categories: एस्ट्रो

First Lunar Eclipse Date 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानिए तारीख और वजह, क्यों कुछ राशियों को रहना होगा खास तौर पर सावधान

First Lunar Eclipse 2026:  इस साल होली के दिन पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा.ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण भावनाओं, मानसिक स्थिति और जीवन की परिस्थितियों पर असर डाल सकता है. खास तौर पर कुछ राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत भी है.

Lunar Eclipse Date 2026: इस बार साल 2026 की होली खास होने वाली है. रंगों के त्योहार के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में भी साफ नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा.

पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा को ढक लेती है. उस समय चंद्रमा का रंग गहरा लाल दिखाई देता है, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को भावनाओं, मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और जीवन की दिशा पर असर डालने वाला माना जाता है. होली के दिन पड़ने वाला यह ग्रहण कई राशियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण कुछ रुकावटें ला सकता है. कामकाज में देरी, पुराने प्रोजेक्ट अटकना या आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. रिश्तों में भी गलतफहमी बढ़ने की आशंका है. इस दौरान भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. सेहत को नजरअंदाज न करें और दिनचर्या में अनुशासन रखें. बेवजह की बहस से बचना ही बेहतर रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या नौकरी से जुड़े बदलाव सामने आ सकते हैं. वाहन चलाते समय सतर्क रहें और जोखिम भरे फैसले टालें. छिपे हुए विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं. आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाना जरूरी रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव और सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. चल रहे कामों में रुकावट आ सकती है. ज्यादा सोचने से स्थिति और उलझ सकती है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें. ध्यान, पूजा-पाठ या सकारात्मक गतिविधियां मन को स्थिर रखने में मदद करेंगी.

होली 2026 के चंद्र ग्रहण में किन बातों का रखें ध्यान

क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल के नियम लागू होंगे. परंपरा के अनुसार इस दौरान भोजन बनाने या खाने से बचना चाहिए. नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. मंदिर की मूर्तियों को स्पर्श न करें. बिना जरूरत घर से बाहर निकलना टालें. बाल कटवाना या शेविंग करवाना भी इस समय उचित नहीं माना जाता. गुस्सा, झगड़ा या नकारात्मक सोच से भी दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है . हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST

असली या नकली? सचिन तेंदुलकर के प्रैंक ने दोस्त के उड़ाए होश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…

Last Updated: April 1, 2026 20:11:18 IST

Vaishakh 2026: जानें कब से शुरू और कब खत्म होगा वैशाख, इस दौरान रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रत और मनाए जाने वाले त्योहार

Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…

Last Updated: April 1, 2026 19:33:23 IST