<
Categories: देश

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की दर्दनाक मौत. प्रशासन ने शुरू की जांच, उपमुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा.

Samruddhi Expressway Accident: महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है. समृद्धि एक्सप्रेस-वे के कदवांची इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे काम कर रही महिला मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में अब तक 8 महिलाओं के जान गंवाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं एक्सप्रेस-वे पर रखरखाव या निर्माण कार्य में जुटी थीं. नागपुर से मुंबई की ओर जा रहे एक बेकाबू ट्रक ने इन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया और रौंदते हुए निकल गया. हादसे के बाद का मंजर इतना खौफनाक था कि वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई. चारों ओर बिखरा सामान और अपनों को खोने का मातम देख स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

राहत कार्य और प्रशासन की सक्रियता

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है. जालना के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा घोषित की

हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा, ‘जालना के समृद्धि हाईवे पर हुआ हादसा, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई है, बेहद दुखद और दर्दनाक है. मैं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों का इलाज जारी है और स्थानीय प्रशासन समन्वय कर रहा है. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST