गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस भी कहा जाता है. खीरा डिहाइड्रेशन से बचाने में और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है. खीरा त्वचा और ब्लड प्रेशर को दुरुस्त रखने में मददगार होता है.
खीरा खाने के फायदे
Kheera Benefits: गर्मियों के मौसम में डॉक्टर और विशेषज्ञ खीरा खाने की सलाह दी जाती है. खीरा दिनचर्या में शामिल हो जाता है. गर्मियों के मौसम में जब भी कुछ ठंडा खाने का मन करता है, तो खीरा बेहतरीन विकल्प है. ये न केवल स्वाद के लिए बढ़िया है बल्कि सेहत का पावरहाउस भी कहा जाता है. गर्मियों में खीरे को सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में खीरा को शीतल और पित्तशानक माना गया है. ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी काम करता है. खीरा खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकालने में मददगार होता है.
विशेषज्ञों की मानें, तो गर्मियों में खीरे के सेवन से लू नहीं लगती है. ये शरीर का तापमान भी संतुलित करता है. ये पाचन के साथ ही त्वचा के लिए लाभकारी होता है. खीरे में 85 से 96 फीसदी तक पानी होता है और ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. खीरे में विटामिन ए, सी, के और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं. ये शरीर में इम्युनिटी लेवल को बढ़ाता है. साथ ही ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है.
खीरे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. खीरा खाने से पाचन अच्छा रहता है. ये पेट को गैस और कब्ज से राहत दिला सकता है. खीरे में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है. खीरा त्वचा के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है. ये चेहरे को नेचुरल ग्लो देने और नाखून व बालों को भी चमकदार बनाने में मददगार है.
सुबह की शुरुआत खीरे के जूस से करनी चाहिए. इसमें खीरा, पुदीना और धनिए के पत्ते भी मिलाएं. इसके अलावा खीरे का सलाद या खीरे की चाट बनाकर भी खाना चाहिए. लोग खाने के साथ सलाद के रूप में इसे खाते हैं, लेकिन अगर आप इसे खाने के एक घंटे पहले खाना चाहिए.
Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल…
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…