<
Categories: एस्ट्रो

Guru Gochar 2025 पर इन राशियों के लिए बन रहा है शुभ संयोग, करियर, धन और रिश्तों में आएगा बड़ा बदलाव

Guru Gochar 2025 Benefits: गुरु गोचर से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है, आइए जानें क्या होगा आपकी राशि के लिए खास.

Guru Gochar 2025: इस साल अक्टूबर का महीना केवल त्योहारों की रौनक से ही नहीं बल्कि ग्रहों के बड़े परिवर्तन से भी खास बनने जा रहा है.  दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 को और धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा.  ठीक इन दोनों के बीच यानी 19 अक्टूबर 2025 को देवगुरु बृहस्पति (गुरु) अपनी राशि बदलने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ ग्रह और ज्ञान, समृद्धि, धन और भाग्य का कारक माना गया है. इस बार गुरु मिथुन राशि से अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे. यह गोचर और भी विशेष इसलिए है क्योंकि गुरु इस साल अतिचारी गति से चलेंगे यानी सामान्य से अधिक तेज गति से राशि परिवर्तन करेंगे.  आइए जानते हैं कि 19 अक्टूबर को गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से किन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है.

 कर्क राशि

इस गोचर में सबसे अधिक लाभ कर्क राशि के जातकों को मिलेगा क्योंकि गुरु इसी राशि में उच्च के माने जाते हैं. यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होगा, जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में अद्भुत वृद्धि देखने को मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियों का अवसर मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अविवाहित जातकों को अच्छे रिश्तों के योग बनेंगे. जो लोग करियर की नई दिशा में कदम रखना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ हर कदम पर मिलेगा.

तुला राशि

तुला राशि के लिए गुरु का यह गोचर दसवें भाव में यानी कर्म भाव में होगा. यह भाव करियर और प्रोफेशन से जुड़ा हुआ है. नौकरी और बिजनेस में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.  आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और लाभ के नए स्रोत बनेंगे. नौकरी परिवर्तन चाहने वालों के लिए यह समय सुनहरा हो सकता है.

वृश्चिक राशि

गुरु का गोचर वृश्चिक राशि के भाग्य और विदेश भाव में होगा. यह समय किस्मत का पूरा साथ लेकर आ सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी में सफलता की संभावना बढ़ेगी. अधूरे कार्य पूरे होंगे और नए अवसरों के द्वार खुलेंगे.  दांपत्य जीवन में तालमेल और समझ बढ़ेगी. जो जातक विदेश में पढ़ाई या काम का सपना देख रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा.

मिथुन राशि

गुरु मिथुन राशि को छोड़कर कर्क में प्रवेश करेंगे, लेकिन इस परिवर्तन का शुभ असर मिथुन राशि के जातकों पर भी पड़ेगा. धन में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. कारोबारियों को विशेष लाभ, खासकर ज्वेलरी या कीमती धातुओं से जुड़े कार्य में. शत्रुओं पर विजय और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.  आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा.  धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी आपके लिए शुभ फल देने वाली होगी. 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर व्यक्तित्व और परोपकार भाव को मजबूत करेगा. आपमें परोपकार और नैतिक मूल्यों की वृद्धि होगी. मित्र मंडली और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.  आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कई आय स्रोत बनेंगे. घर-परिवार में समृद्धि आएगी और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. यह समय आपको नई पहचान और सम्मान दिला सकता है

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

अक्षय तृतीय पर लगातार दूसरी बार गज केसरी योग, चंद्रमा और गुरु मिलकर करेंगे निर्माण, खूब होगी धन वर्षा!

Gajkesari Yog On Akshay Tritiya 2026: हिन्दू धर्म में व्रत एवं त्योहारों का विशेष महत्व…

Last Updated: April 6, 2026 19:31:26 IST

Iran-America War: डोनाल्ड ट्रंप AI की सलाह पर कर रहे हैं काम? अमेरिकी राष्ट्रपति के आपत्तिजनक पोस्ट पर राम गोपाल वर्मा ने पूछा

Iran-Israel-America War: फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी…

Last Updated: April 6, 2026 19:08:57 IST

सनी देओल की नई फिल्म पर आई बड़ी अपडेट, अब बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका! क्या है मूवी का नाम?

Sunny Deol: दिग्गज अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई…

Last Updated: April 6, 2026 18:59:36 IST

Summer Health: गर्मियों में खाएं ये 3 तरह के आटे की रोटियां, डाइजेशन रहेगा बेहतर, मिलेंगे कई फायदे

Summer Health: गर्मियों के लिए सबसे हल्की और सेहतमंद रोटियां कौन सी हैं? 5 सबसे…

Last Updated: April 6, 2026 18:55:52 IST

किन्नर से मिला सिक्का कितना शुभ होता है? जानिए इसका रहस्य और कैसे बदल सकता है आपकी किस्मत

Kinnar coin: भारतीय संस्कृति और परंपराओं में किन्नर समाज का एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान…

Last Updated: April 6, 2026 18:52:53 IST