Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Hindu New Year Horoscope 2026: हिंदू नववर्ष 2083 कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. हालांकि ज्योतिषीय संकेत मार्गदर्शन देते हैं, लेकिन सफलता पाने के लिए सही निर्णय, मेहनत और धैर्य भी उतने ही जरूरी होते हैं.चैत्र नवरात्रि 2026 से बदलेगी किस्मत! हिंदू नववर्ष 2083 में इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते
नया साल लाएगा बड़ा बदलाव! जानिए किन राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान
Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026, गुरुवार से हो रही है. इसी दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नए संवत्सर का आरंभ होता है और चैत्र नवरात्रि भी शुरू होती है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस साल का नाम ‘रौद्र संवत्सर’ रहेगा. इस संवत्सर में बृहस्पति को राजा और मंगल को मंत्री का स्थान दिया गया है.
ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को ज्ञान, धर्म और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और निर्णय क्षमता का कारक होता है. ऐसे में यह साल कई लोगों के लिए नए मौके, सफलता और बदलाव लेकर आ सकता है. हालांकि सभी राशियों पर इसका प्रभाव एक जैसा नहीं रहेगा,कुछ के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, तो कुछ को संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी.
मिथुन राशि
नए साल में मिथुन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं व्यापार करने वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है. मेहनत का फल मिलने के योग मजबूत नजर आ रहे हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह वर्ष आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन या नई भूमिका मिलने के संकेत हैं. कुल मिलाकर कामकाज की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. नौकरी और व्यापार दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है. करियर में स्थिरता आएगी और काम में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं.
CBSE Class 10th Result 2026 Time: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी…
एक अचानक और बड़े फैसले के बाद, वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और तेज हो गई…
KVS Admission Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
US-Iran War Ceasefire: इजराइल और ईरान की जंग की आग कब अमेरिका तक पहुंच गई…