<
Categories: बिज़नेस

क्या है Homestay? कैसे करें शुरुआत, कितना फायदेमंद रहेगा यह बिजनेस, जानें पूरा लीगल प्रोसेस

अगर आप एक नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो भी होमस्टे आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं होमस्टे क्या होता है और इसकी शुरुआत कैसे की जा सकती है.

टूरिज्म भारत का बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है. पिछले कुछ सालों में या कहें तो कोविड के बाद से पर्यटन में तेजी देखी गई है. घूमने का शौक अधिकांश लोगों को होता है यही कारण है कि लोग घर और ऑफिस से बोर होकर वादियों में घूमने निकल जाते हैं. ऐसे में होमस्टे को काफी बढ़ावा मिल रहा है. लोग होमस्टे करके घर बैठे ही लाखों रुपये की अर्निंग कमाई कर रहे हैं. यही नहीं, ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका घर टूरिस्ट स्पॉट के आस-पास है वे अपने घर को होमस्टे में कंवर्ट करके भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं.

अगर आप एक नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो भी होमस्टे आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं होमस्टे क्या होता है और इसकी शुरुआत कैसे की जा सकती है. 

क्या है होमस्टे?

होमस्टे को आसान भाषा में समझें तो यह टूरिस्ट यानि पर्यटकों के रुकने की एक जगह होती है. होमस्टे हॉस्पिटैलिटी का एक प्रकार है, जहां लोग टूर पर जाकर रहते हैं. यह केवल पर्यटकों के रुकने का ही नहीं बल्कि, लोकल या ग्रामीण लोगों के रुकने की भी जगह हो सकती है. होमस्टे होटल से थोड़ा अलग इसलिए है क्योंकि इसमें आपको कुछ घर जैसी एमिनिटीज दी जाती हैं. होमस्टे में आपको एक पारंपरिक सुविधा और माहौल देखने को मिलता है. 

कैसे करें होमस्टे की शुरुआत?

आज के समय में होमस्टे शुरु करना बेहद आसान है. होमस्टे की शुरुआत करने के लिए आपको एक बेहतर स्टाफ रखना है, जो मेहमानों को अच्छी तरह से ट्रीट कर पाएं. इसके साथ ही आपको टूरिस्ट स्पॉट के आस-पास एक जगह लेनी है और उसे पारंपरिक घर जैसा बनाना है. अब आप सोशल मीडिया पर भी अपने होमस्टे को प्रमोट कर सकते हैं. ऐसा करके आप अपना होमस्टे शुरु कर सकते हैं. 

क्या भारत में होमस्टे खोलना लीगल है?

भारत में होमस्टे की शुरुआत करना पूरी तरह से लीगल है. आप अपने राज्य के लोकल टूरिज्म डिपार्टमेंट में अपनी प्रॉपर्टी को रजिस्टर करा सकते हैं. सरकार भी रूरल होमस्टे को बढ़ावा देने की बात कर रही है. ऐसे में अगर आप होमस्टे खोलते हैं तो कुछ मामलों में आपको सब्सिडी भी मिल सकती है. इसके लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह का होमस्टे खोलना चाहते हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST