<
Categories: एस्ट्रो

October Taurus Monthly Rashifal 2025: वृष राशि वालों को धन और अवसर मिलेंगे भरपूर, मगर सेहत बन सकती है टेंशन का कारण

अक्टूबर 2025 का महीना वृष राशि वालों के लिए अवसरों और चुनौतियों से भरा रहेगा. इस महीने आपके धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं कारोबार करने वालों के लिए यह समय नए निवेश और प्रगति का संकेत दे रहा है. कुल मिलाकर यह महीना वृष राशि वालों के लिए धन, सफलता और अवसरों से भरा रहेगा, बस सेहत पर ध्यान देना अनिवार्य होगा.

October Taurus Monthly Rashifal 2025: वृष राशि वालों के लिए यह माह अवसर और सक्रियता से भरा रहेगा. बैंक बैलेंस और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जबकि नए निवेश में सतर्क रहना आवश्यक होगा. सामाजिक और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने का अवसर मिलेगा. कामकाज और व्यापार में गति बढ़ेगी, लंबित कार्य पूरे होंगे और सैलरी बढ़ने की संभावना रहेगी. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर ध्यान दें, विशेषकर पेट, इंफेक्शन और पिता के स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता आवश्यक है. प्रयास, धैर्य और संयम से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, युवाओं को मेहनत का फल मिलेगा और फिटनेस पर जोर देना लाभकारी रहेगा.चलिए ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं को विस्तार से जानते हैं.

जुड़ेंगे टूटे हुए रिश्ते

इस माह वृष राशि वालों के लिए समय अनेक अवसर लेकर आएगा.  बैंक बैलेंस बढ़ने का समय है और यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ है तो अब उससे अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. नए निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा और बड़े जोखिम की बजाय छोटे-छोटे निवेश करना ही बेहतर रहेगा. सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, गंभीर वाणी और नेटवर्क का उपयोग करके आप अपनी स्थिति मजबूत बना पाएंगे. सामाजिक कामकाज में लगातार रुचि रहेगी और अपनों के बीच टूटेहुए रिश्तों के जुड़ने की भी संभावना है. माह के मध्य में आलस्य और विलासिता की ओर आपका मन आकर्षित होगा, लेकिन परिश्रम से मुंह मोड़ना नुकसानदायक रहेगा.

पेंडिंग कार्य सरलता से होंगे पूरे

माह के अंत तक भाग दौड़ अधिक रहेगी, लेकिन लगातार प्रयास और आत्मविश्वास से आपको इसका शुभ फल अवश्य मिलेगा. कामकाज की बात करें तो जो कार्य कई समय से पेंडिंग थे, वह अब सरलता से पूरे हो जाएंगे और रुकी हुई सैलरी भी मिलने की संभावना है. काम में बदलाव होगा, इसलिए यदि ऐसा अवसर हाथ लगे तो इसे जाने न दें. व्यापार में तेजी आएगी, आर्थिक मामलों में गति देखने को मिलेगी और लाभ के शानदार अवसर प्राप्त होंगे. पार्टनर के साथ तालमेल अधिक रहेगा, लेकिन क्रोध भी उन्हीं पर अधिक कर सकते हैं, इसलिए पूरे माह सोच-समझकर बातचीत करना ही बेहतर रहेगा.

पिता की सेहत का रखना होगा ध्यान

युवाओं को मेहनत का पूरा फल मिलेगा, इसलिए किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें. प्रेम संबंधों में क्रोध या अहंकार को स्थान न दें, अन्यथा तनाव उत्पन्न हो सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें और किसी को निराश न करें. विद्यार्थी पढ़ाई के लिए कोचिंग करें या फिर घर पर ही अतिरिक्त समय निकालें. माता-पिता की सेवा करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, उनके चरण दबाने या उनकी सेवा का अवसर मिले तो निसंकोच करें. 17 तारीख के बाद पिता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से अलर्ट रहने की आवश्यकता होगी.

बढ़ सकती है, पेट से जुड़ी समस्याएं

घर के सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें, खोने या चोरी होने की आशंका है. खेल और शारीरिक गतिविधियों में ध्यान लगाएं, फिजिकल फिटनेस पर जोर दें और यदि किसी बीमारी से लंबे समय से परेशान हैं तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें. पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इसलिए खानपान का ध्यान रखें. इंफेक्शन का खतरा बना रहेगा, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और साफ-सफाई पर ध्यान दें. मानसिक रूप से अनावश्यक चिंताओं को मन में स्थान न दें, वरना तनाव और अधिक बढ़ सकता है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Share
Published by
Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 11:01:44 IST