होम / Diwali 2022: इस दिवाली फेस्टिवल पर अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी

Diwali 2022: इस दिवाली फेस्टिवल पर अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 16, 2022, 11:14 am IST

(इंडिया न्यूज़, On this Diwali festival, shop according to your zodiac sign, Maa Lakshmi will have special blessings): दिवाली का फेस्टिवल नजदीक आ रहा है। घरों में साफ़-सफाई भी जारी है। दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। दिवाली पर माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी जी को धन की देवी माना गया है। दीवाली का त्योहार कार्तिक मास में ही मनाया जाता है। दीपावली का पर्व घर में नई चीजें लेकर आता है। दिवाली पर राशि के अनुसार शॉपिंग करना फायदेमंद होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे भाग्य बदल जाता है। वहीं माता लक्ष्मी की कृपा जातकों पर बरसने लगती है। आइए जानते हैं कि इस दिवाली कौन सी चीजें खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।

मेष राशि

इस दिवाली चांदी का सामान खरीदना चाहिए। मेष राशिवालों के लिए चांदी शुभ है। इससे आपको फायदा होगा। बजट के अनुसार इस दिवाली चांदी का कुछ भी सामान खरीदें। यह आपके लिए ज्योतिषीय रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को दिवाली पर सोना, चांदी या हीरे से जुड़ी चीजें खरीदनी चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि वालों को दिवाली पर सोने के आभूषण खरीदने चाहिए। यदि आप घर में चांदी का गणेश लाते हैं, तो यह आपको लाभ देगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को इस दिवाली श्री यंत्र खरीदना चाहिए। इससे आपको महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। आप चांदी का कलश या शिव पार्वती की चांदी की मूर्ति भी खरीद हैं। इन चीजों को घर लाना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को दीपावली के मौके पर गोल्ड खरीदना अच्छा माना जाता है। दिवाली के दिन सोने के सिक्के और आभूषण खरीदना फायदेमंद हो सकता है। सोना नहीं तो तांबे से संबंधित सामान खरीदना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को दिवाली के दिन हाथी दांत की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही चांदी की छतरी देवी दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय से घर में पैसों की कमी नहीं होगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को दिवाली के दिन सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित सामान खरीदना चाहिए। आप परिवार के किसी सदस्य के लिए गुलाबी कपड़े भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तांबे का सामान खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए दिवाली में वाहन खरीदना अच्छा साबित होगी। इसके अलावा चांदी की खरीदारी भी शुभ रहेगी। इससे घर में समृद्धि आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए वाहन और चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। अगक संभव न हो तो स्टील या घर की सजावट के सामान भी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

इस दिवाली आपको चांदी का सामान खरीदना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातक इस दिवाली में चांदी के सिक्के या आभूषण खरीद सकते हैं। साथ ही दीपावली के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। इससे आपको भी फायदा होगा.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Elvish Yadav: सांपो के जहर मामले के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, एल्विश यादव पर-Indianews
रोजाना चैन और सुकून की नींद लेने के लिए, रात में सोने से पहले इन फूड्स और ड्रिंक्स का करें सेवन -Indianews
PM Modi in Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो का चुनावों पर कितना होगा असर, जानें जनता की राय- Indianews
रात में साने से पहले इन 4 चीजों को चेहरे पर लगाने से बढ़ेगा निखार, मिलेंगे ढेरो फायदे -Indianews
Farhan Akhtar ने Agni का पहला पोस्टर किया जारी, आग की लपटों से लड़ते दिखे प्रतीक गांधी -Indianews
Tawaifs Role in Indian History: भारत के स्वतंत्रता की गुमनाम कहानी, फ्रिडम फाइटर की लिस्ट में ये भी शामिल-Indianews
Green Thai Chicken Curry: लंच में ट्राई करें शानदार ग्रीन थाई चिकन करी, बनाने में है बेहद आसान -Indianews
ADVERTISEMENT