Shani Uday 2026: शनि का गोचर सबसे महत्वपुर्ण होता है, क्योंकि इसका असर सभी राशि के जातको पर पड़ता है, शनि जल्द ही मीन राशि में उदय होने वाले है, इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, आइये जानते हैं कौन सी 3 राशियां रहेगी सबसे ज्यादा प्रभाव में.
साल 2026 में मीन राशि में उदय होंगे शनि
Shani Uday 2026 Rashifal: शनि देव को कर्मफलदाता, न्याय के देवता बताया गया है और अनुशासन से जोड़ा गया हैं. कहा जाता है कि शनि देव व्यक्ति को कर्म के अनुसार फल देते हैं. ऐसे ही ज्योतिष शास्त्र में भी शनि ग्रह का गोचर सबसे महत्वपुर्ण होता है, क्योंकि जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर सभी राशि के जातको पर पड़ता है, कुछ राशि वालों को शनि के गोचर से लाभ होता है, तो कई राशि के लोगों को इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत होती है. इसलिए शनि का नक्षत्र परिवरितन और राशि परिवर्त दोनों ही अहम माना जाता है.
पंचांग के अनुसार इस समय शनि ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, सानी साल 2026 में शनि चाल बदलकर उदय अवस्था में आने वाले हैं, कहा जाता है कि जब शनि उदय अवस्था में होते हैं, तो सबसे ज्यादा प्रभावशाली होते हैं. ऐसे में शनि के मीन राशी में उदय अवस्था में होने का असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा, कुछ को लाभ मिलेगा, तो कई राशि के लोगों को सावधान भी रहना होगा. लेकिन 3 राशि के लोगों पर इसका असर सबसे ज्यादा दिखने वाला हैं. आइये जानते हैं यहां कौन सी है वो राशियां
मीन राशि में शनि का उदय होना मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है. शनि मिथुन राशि के 10वें भाव में उदित होंगे, जिसे कर्म का भाव माना जाता हैं. ऐसे में अगर मिथुन राशि के लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. पिता के साथ आपके संबंध सुधरते सकते हैं. तरक्की के नए अवसर आपको इस दौरान मिलने वाले हैं.
मीन राशि में शनि के उदय होने से तुला राशि वालों को भी लाभ मिलने वाला है. तुला राशि में शनि छठे भाव में उदित होंगे. कानूनी मामलो से छूटकारा मिलेगा. छात्रों के लिए समय सफलता दिलाने वाला रहेगा. इस दौरान आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. रुका हुआ या फिर अटका पैसा आपको वापस मिल सकता हैं. परिवार का महौल खुशनुमा रहेगा. कोई दोस्त आपको बिजनेस में नई डील दिलवा सकता है. निवेश के लिए समय अच्छा होगा.
मीन राशि में शनि का उदय होना मकर राशि को भी मालामाल बनाने वाला है, क्योंकि मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। शनि मकर राशि के तीसरे भाव में उदित होंगे। ऐसे में आपको हर काम में भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. धन लाभ के बड़े अवसर आपको इस दौरान प्राप्त हो सकते हैं. पिता की मदद से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. इस दौरा आपको बिजनेस में भी बड़ा मुनाफा हो सकता हैं. विदेश यात्रा या छोटी दूरी की यात्र के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…