<
Categories: एस्ट्रो

Tula Sankranti 2025: सूर्यदेव मकर राशि वालों के धैर्य की ले सकते हैं परीक्षा, जानें कैसे करें आत्मनियंत्रण

17 अक्टूबर को सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि के व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना साबित होगी. सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह आपके कर्मक्षेत्र यानी करियर और कार्यस्थल से जुड़ी परिस्थितियों को सक्रिय करता है. हालांकि तुला सूर्य की नीच स्थिति मानी जाती है, इसलिए इस दौरान आपको अधिक अनुशासित और धैर्यशील रहना होगा.

17 अक्टूबर को सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि के व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना साबित होगी. सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह आपके कर्मक्षेत्र यानी करियर और कार्यस्थल से जुड़ी परिस्थितियों को सक्रिय करता है. हालांकि तुला सूर्य की नीच स्थिति मानी जाती है, इसलिए इस दौरान आपको अधिक अनुशासित और धैर्यशील रहना होगा. यह समय आपको परखने, निखारने और व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर देगा.

कर्मक्षेत्र में सतर्कता और व्यावसायिक स्थिरता का समय

  • इस दौरान मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
  • आप अपनी टीम या किसी प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन इस समय आपकी वाणी और व्यवहार में संयम आवश्यक है.
  • किसी भी विवाद से दूर रहें और कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करें.
  • 24 अक्टूबर के बाद परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी, जिससे उन्नति और मान-सम्मान के अवसर बढ़ेंगे. व्यापारियों के लिए यह अवधि
  • नए निवेश के अवसर ला सकती है.
  • ग्राहकों की जरूरतों को समझ कर काम करें.
  • खानपान, निर्माण या सरकारी अनुबंधों से जुड़े कार्यों में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है.

युवाओं के लिए आत्मनियंत्रण की आवश्यकता

  • इस समय युवाओं को अपने फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए.
  • आने वाले समय में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें और भविष्य की योजना बनाएं.
  • करियर के मोर्चे पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है.
  • जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें घर या मित्रों के प्रभाव से बचकर एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए.
  • अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें और योजना के अनुसार कार्य करें.
  • यह अवधि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी उपयुक्त है, अनुशासन और दृढ़ता आपकी सफलता की कुंजी बनेगी.

घर-परिवार और स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखें

  • घर से जुड़े कार्यों जैसे रजिस्ट्री या सरकारी कागजों पर हस्ताक्षर करते समय विशेष सतर्कता बरतें.
  • किसी भी दस्तावेज़ की दोबारा जांच करें ताकि आगे कोई कानूनी परेशानी न हो.
  • घर की सजावट और सफाई से मन प्रसन्न रहेगा और त्योहारों का माहौल सकारात्मक बनेगा.
  • स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से संक्रमण या जुकाम-ज्वर की संभावना है, इसलिए ठंडी वस्तुओं से परहेज करें.
  • यदि दांतों में दर्द या मसूड़ों की समस्या है, तो उसे नजरअंदाज न करें, समय पर जांच कराएं.
  • नियमित व्यायाम और संतुलित आहार इस समय आपकी सेहत को स्थिर रखने में मदद करेंगे.
Pandit Shashishekhar Tripathi

Share
Published by
Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST