<

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं.

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV या मिड साइज एसयूवी सेगमेंट न केवल तेजी से बढ़ रहा है बल्कि, अन्य कारों की तुलना में अधिक किफायती भी माना जा रहा है. शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों के उबड़-खाबड़ रास्तों तक में कॉम्पैक्ट एसयूवी आसानी से निकल जाती है. अगर आप प्रॉपर एसयूवी नहीं ले पा रहे हैं तो ऐसे में मिड साइज एसयूवी लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Maruti Breeza vs Toyota Hyryder आपके लिए परफेक्ट रहने वाली है.

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं. 

फीचर्स में कौन सी कार आगे?

Breeza में आपको ABS और EBD के अलावा 360 डिग्री कैमरा और 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिल जाता है. इस कार में आपको वायरलेस चार्जिंग क्रूज कंट्रोल के साथ ही साथ एंड्रॉयड ऑटोप्ले का भी ऑप्शन दिया जाता है. वहीं, दूसरी तरफ Toyota Hyryder में कई बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिल जाते हैं. इस कार में आपको वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, पैनेरॉमिक सनरूफ के अलावा 6 एयरबैग्स और 9 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी मिलते हैं, जो काफी बेहतरीन माने जाते हैं. इस कार को काफी जबरदस्त माना जाता है. 

किसमें मिलेगी अच्छी परफॉर्मेंस?

Breeza में आपको 1.5 लीटर का K सीरीज इंजन वह भी Smart Hybrid Technology के साथ दिया जाता है. इस कार में आपको 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है. दूसरी तरफ देखा जाए तो Toyota Hyryder में आपको 92 hp इंजन + 80 hp motor मिलती है. वहीं, इस कार 20 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. हालांकि, देखा जाए तो परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही कारें काफी अच्छी हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST