Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है. माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश करती है. ऐसे में दरवाजों के आसपास रखी गई चीजें घर के वातावरण और परिवार के लोगों पर असर डाल सकती हैं.
दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है. माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश करती है. ऐसे में दरवाजों के आसपास रखी गई चीजें घर के वातावरण और परिवार के लोगों पर असर डाल सकती हैं.
लोग जगह बचाने या सुविधा के लिए दरवाजे के पीछे कई सामान टांग देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को वहां रखना अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि इससे घर में तनाव, आर्थिक परेशानी और नकारात्मकता बढ़ सकती है. आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें दरवाजे के पीछे नहीं रखना चाहिए.
बहुत से लोग हुक लगाकर दरवाजे के पीछे कपड़े टांग देते हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में भारीपन और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. इससे परिवार के लोगों में तनाव, चिड़चिड़ापन और मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है.
कई लोग सुविधा के लिए दवाइयों का बैग या पाउच दरवाजे के पीछे टांग देते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाए. लेकिन वास्तु शास्त्र में दवाइयों को बीमारी और परेशानी का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है कि इन्हें दरवाजे के पीछे रखने से घर में बीमारियों का असर बढ़ सकता है और अनचाहे खर्च भी बढ़ने लगते हैं.
पुराने कैलेंडर को लंबे समय तक दरवाजे के पीछे टांगकर रखना भी वास्तु में सही नहीं माना जाता. मान्यता है कि यह व्यक्ति को पुराने समय और बीती बातों में उलझाकर रखता है. इससे जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रभावित हो सकते हैं और कामों में रुकावट आने लगती है.
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं में जूतों को राहु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. अगर दरवाजे के पीछे जूते-चप्पल रखे जाएं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. कहा जाता है कि इससे घर में विवाद, आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका रहती है.
अगर आप भी नहाने के बाद गीला तौलिया दरवाजे के पीछे या दरवाजे पर डाल देते हैं तो वास्तु के अनुसार यह आदत सही नहीं मानी जाती. गीले कपड़े नकारात्मक ऊर्जा को जल्दी आकर्षित करते हैं. इससे घर के सदस्यों के बीच गलतफहमियां और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का प्रवेश द्वार साफ, खुला और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होना चाहिए. दरवाजे के पीछे भारी, गंदी या नकारात्मक चीजें रखने से घर का ऊर्जा संतुलन प्रभावित हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि मुख्य दरवाजे और कमरों के दरवाजों के पीछे केवल जरूरी और साफ-सुथरी चीजें ही रखें.
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर…
Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. जो गुजरात के…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में साईं सुदर्शन…