Hindi News / Auto Technology / Byd Electric Cars Will Now Run On The Roads Showroom Inaugurated In Delhi

BYD Electric Cars: अब सड़कों पर दौड़ेगी BYD की इलेक्ट्रिक कारें, दिल्ली में हुआ शोरूम का उद्घाटन

BYD Electric Cars: भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ता जा रहा है। नई दिल्ली में BYD India ने अपना एक पहला शोरूम खोलने का एलान किया है। इस शोरूम का प्रबंधन लैंडमार्क BYD द्वारा ही किया जाएगा। दरअसल, यह भारतीय बाजार में चौथी BYD डीलरशिप है। लैंडमार्क BYD राजधानी के सभी खरीदारों को […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

BYD Electric Cars: भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ता जा रहा है। नई दिल्ली में BYD India ने अपना एक पहला शोरूम खोलने का एलान किया है। इस शोरूम का प्रबंधन लैंडमार्क BYD द्वारा ही किया जाएगा। दरअसल, यह भारतीय बाजार में चौथी BYD डीलरशिप है। लैंडमार्क BYD राजधानी के सभी खरीदारों को BYD के वाहन प्रदान कराएगा। बता दें कि बीवाईडी चीन की एक कार निर्माता कंपनी है।

आपको बता दें कि शोरूम का उद्घाटन ग्रुप लैंडमार्क की प्रबंध निदेशक गरिमा मिश्रा, ग्रुप लैंडमार्क के निदेशक राजीव वोहरा तथा बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोपालकृष्णन ने बीवाईडी इंडिया और लैंडमार्क बीवाईडी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया है।

Apple यूजर्स के लिए गूड न्यूज, M5 चिप के साथ लॉन्च हो सकते हैं MacBook Air और MacBook Pro, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

BYD Electric Cars

बीवाईडी इंडिया ने दी ये जानकारी

बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय गोपालकृष्णन ने जानकारी देते हुए कहा कि बीवाईडी इंडिया के लिए नई दिल्ली एनसीआर क्षेत्र मेन बाजारों में से एक है। प्रीमियम वाहनों की नई दिल्ली में अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए साल 2024 तक 18 हजार चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बनाई जा रही है।

इसके अलावा शहर में प्रत्येक 15 वाहनों के लिए एक चार्जिंग स्टेशन बनाने का भी इनका लक्ष्य है। यह ईवी उद्योग के लिए एक बहुत ही बड़ा बढ़ावा है। जैसा कि पहले ही पता है कि भारत सरकार साल 2030 तक पर्सनल व्हीकल सेगमेंट में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों को इंड्यूस करने का प्लान कर रही है। जिसका उद्देश्य साल 2070 तक जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य को हासिल करना होगा।

इन इलाकों में होगी BYD की अच्छी पहुंच

बता दें कि यह शोरूम ओखला इंडस्ट्रियल हब में खोला जाएगा। जिसमें प्रशिक्षित तकनीशियन, ईवी चार्जिंग स्टेशन, सर्विस उपकरण, सर्विस बे, एक ग्राहक लाउंज क्षेत्र और एक शोरूम डिस्प्ले फ्लोर की सुविधा दी जाएगी। यह एरिया दक्षिणी दिल्ली में फरीदाबाद और नोएडा की सीमा से सटा हुआ है। जिस चलते यहां के ग्राहकों तक भी बीवाईडी की अच्छी पहुंच होगी। लैंडमार्क ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक संजय ठक्कर ने मामले में कहा कि “जब पूरे भारत में प्रमुख प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स की बात की जाती है तो लैंडमार्क गो-टू पार्टनर होता है।

Tags:

AUTO NEWSDelhielectric cars

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue