होम / Election 2024: जवाहरलाल नेहरू की सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सरगर्मियां तेज, समर्थन में लगे पोस्टर

Election 2024: जवाहरलाल नेहरू की सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सरगर्मियां तेज, समर्थन में लगे पोस्टर

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 28, 2023, 3:45 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Martand Singh, Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है, प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर चल रही कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले जान फूंकने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश संगठन को मजबूत करने के साथ कुछ संसदीय क्षेत्रों में दमदारी से चुनाव लड़ने का रोडमैप तैयार किया गया है, इसी बीच फूलपुर लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लडने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। फुलपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का पोस्टर लगाया है, पोस्टर में प्रियंका गांधी को कांग्रेसियों ने उम्मीद का आंधी बताया है। जाहिर है कि फूलपुर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की संसदीय सीट रही है और इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने सर्वाधिक सात बार जीत दर्ज की है।

कांग्रेसियों द्वारा लगाए जा रहे पोस्टर

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी जहां इंडिया गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद में जुटी है तो वहीं संगम नगरी प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने के कयास को बल मिलने लगा है, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्टर लगाए जा रहें हैं। शहरी इलाकों में लगाया जा रहा पोस्टर बेहद आक्रामक किस्म का है, कांग्रेसियों द्वारा लगाए जा रहे पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीद की आंधी बताया जा रहा है।

प्रयागराज में चस्पा पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर के साथ लिखा गया है “उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी” जिसमें फूलपुर जीरो किलोमीटर का साइन बोर्ड भी लगाया गया है। पोस्टर में लगाए गए फुलपुर जीरो किलोमीटर वाले शाइन बोर्ड से प्रियंका गांधी वाड्रा के यहां से चुनाव लडने के कयासों को बल मिलता दिखाई दे रहा है, इस पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की भी तस्वीर हैं।

फूलपुर सीट से 2024 का चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी वाड्रा

महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रियंका के फूलपुर से चुनाव लड़ने की मांग वाले इस पोस्टर को प्रयागराज कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के अध्यक्ष की तरफ से लगाया गया है, पोस्टर लगाने वाले पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष हसीन अहमद ने कहा कि यह हम पदाधिकारियों की ही नहीं, बल्कि प्रयागराज की स्थानीय जनता की भी इच्छा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़कर अपनी विरासत को संभालें।

प्रयागराज के अल्पसंख्यक वर्ग के अध्यक्ष अरशद अली भी प्रियंका गांधी वाड्रा को फूलपुर लोकसभा सीट से 2024 का चुनाव लड़ाने के पक्षधर हैं, अरशद अली का कहना है कि जब हम जनता के बीच जाते हैं तो यह मांग उठती है, जनता की उसी मांग को कांग्रेस आला कमान तक पहुंचाने के लिए पोस्टर लगाए हैं, पोस्टर लगाने वाले कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के फूलपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने से पार्टी को पूरे पूर्वांचल में मजबूती मिलेगी।

फूलपुर सीट से 1952 में जवाहरलाल नेहरू ने लड़ा था चुनाव

फिलहाल प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रयागराज के फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें पिछले काफी समय से लगाई जा रही है, जानकार यह भी बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज के फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट के अलावा वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी को लेकर एक आंतरिक सर्वे कराया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई है कि प्रियंका गांधी वाड्रा अगर फूलपुर लोकसभा सीट से 2024 के चुनाव में उतरती हैं तो यह उनके लिए बेहद मुफीद साबित होगा।

गौरतलब कि प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट पर आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1952 में जीत दर्ज कर की थी, इसके बाद भी कई वर्षों तक फूलपुर संसदीय सीट कांग्रेस के खाते में रही। लेकिन पिछले करीब 3 दशकों से फूलपुर संसदीय सीट कांग्रेस पार्टी के खाते से निकल चुकी है, प्रयागराज के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को देश की सत्ता में पहुंचने के लिए अपनी पैतृक सीट फूलपुर से जुड़ना होगा।

उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव में एक्टिव थीं प्रियंका

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी थी, इनके प्रभार में कांग्रेस ने यूपी में चुनाव लड़ा लेकिन पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नही कर सकी और उसे महज एक सीट रायबरेली में जीत हासिल हुई। वहीं उसे 6.31 फीसदी वोट मिले, राहुल गांधी तक अपनी सीट नही बचा पाए, उन्हें अमेठी में स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। साल 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तरह से प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ा गया, हाथरस, लखीमपुर खीरी जैसे कई मुद्दों पर प्रियंका काफी हमलावर दिखाई दीं, लेकिन चुनावी नतीजों में पार्टी सिर्फ दो सीटें ही जीत सकी।

हालांकि प्रियंका काफी समय से उत्तर प्रदेश से नदारद हैं, 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका उत्तर प्रदेश में काफी एक्टिव थीं, उस समय प्रियंका की सक्रियता से कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार भी हुआ, लेकिन उसके बाद उनकी सक्रियता यूपी में कम देखी गई। जून 2022 में वो आखिरी बार यूपी में दिखी थीं जब वो लखनऊ में नवसंकल्प शिविर में भाग लेने आई थीं. उसके बाद से उन्हें यूपी में नहीं देखा गया।

यह भी पढ़ें:- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

एचआईवी वैक्सीन के सफल परीक्षण से एड्स के इलाज की उम्मीदें जगी, यहां पढ़ें
MS Dhoni: क्या धोनी IPL से लेंगे संन्यास? CSK सीईओ ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
IPL के टिकट के चक्कर में बेंगलुरु के व्यक्ति को लगा 3 लाख का चूना, मामला जान उड़ जाएंगे होश-Indianews
MS Dhoni: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखें धोनी,वीडियो वायरल-Indianews
Salman Khan के पिता सलीम खान ने विवादों और अदालती मामलों के दौरान बेटे के बचाव पर दिया रिएक्शन, कही यह बात -Indianews
स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करें…,गर्मी की लहर के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश
भारी सुरझा के बीच Salman Khan ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट, अमिताभ बच्चन समेत Aishwarya Rai ने स्याही लगी उंगली की फ्लॉन्ट -Indianews
ADVERTISEMENT