Hindi News / Bihar / Bihar Weather Update Weather Terrible On Weekend Imd Issued Alert In These Districts

Bihar Weather Today: बिहार के 7 शहर में आज गिरेंगे ओले, मूसलाधार बारिश बढ़ाएगी आफत! वीकेंड पर मौसम काटेगा गदर; अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राज्य का तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने बढ़ते तापमान पर रोक लगा दी है। बेमौसम बारिश ने तापमान की रफ्तार को धीमी कर दी है।

BY: Nikita Chauhan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राज्य का तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने बढ़ते तापमान पर रोक लगा दी है। राज्य का बढ़ता तापमान लोगों के साथ मौसम विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बन गया था। बेमौसम बारिश ने तापमान की रफ्तार को धीमी कर दी है।

बीते गुरुवार को राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से किसान के चेहरे भी काफी दुखी हैं। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान रबी की फसलों को हुआ है। बारिश ने किसानों खासकर तिलहन और दलहन की खेती करने वालों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। आज राज्य के दक्षिणी, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Bihar Board 12th Result 2025: मालामाल हो जाएंगे 12वीं बोर्ड के टॉपर्स, मिलेगी इतनी बड़ी राशि, सुनकर जश्न मानाने लगे छात्र

Bihar Weather Update

Weather update: दिल्ली-NCR में झुलसाने वाली गर्मी की एंट्री! 26 मार्च तक राहत नहीं, पारा पहुंचेगा 37°C

IMD ने भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 22 मार्च को राज्य के भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, अरवल, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने 23 मार्च को राज्य के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। आज राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन जिलों में ओले ही ओले

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, गया, जमुई और बांका जिलों में मेघगर्जन, व्रजपात और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहेगी। भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों के में मेघगर्जन ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिन का तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। 22 और 23 मार्च को मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा।

Tags:

Bihar NewsBihar Weather Update
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue