Hindi News / Bihar / Lalu Prasad Yadav Anyone Can Be A Son Of A Mother Lalu Yadavs Amazing Challenge Regarding Bihar Elections Will Bjp Give A Befitting Reply

'कोई भी माई का लाल…', बिहार चुनाव को लेकर गजब ललकारे लालू यादव, BJP देगी करारा जवाब?

आपको बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटवा प्रखंड और जमुनिया गांव में सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कॉमरेड स्वर्गीय यमुना यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज)Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को मोतिहारी के कल्याणपुर राजद विधायक मनोज यादव के पैतृक गांव कोटवा प्रखंड के जमुनिया पहुंचे। वे यहां कामरेड यमुना यादव की 11वीं पुण्यतिथि में शामिल होने आए थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तब कल्याणपुर राजद विधायक मनोज यादव के पिता स्वर्गीय यमुना यादव की सभी मांगों को हमने पूरा किया था।

GIPKL 2025: नई कबड्डी लीग का भव्य शुभारंभ, खेल को ओलंपिक्स तक पहुंचाने की पहल

‘तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है’

उन्होंने आगे कहा कि राजद विधायक मनोज यादव को रोकना है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है। सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इससे पहले भी लालू यादव जनता से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: मालामाल हो जाएंगे 12वीं बोर्ड के टॉपर्स, मिलेगी इतनी बड़ी राशि, सुनकर जश्न मानाने लगे छात्र

एक बार फिर उन्होंने तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनाने की बात कही है। राजद नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव की माई बहन योजना बहुत अच्छी योजना है। इसके बारे में गांव-गांव में लोगों को बताना है।

लालू यादव ने कॉमरेड यमुना यादव को श्रद्धांजलि दी

आपको बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटवा प्रखंड और जमुनिया गांव में सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कॉमरेड स्वर्गीय यमुना यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कॉमरेड स्वर्गीय यमुना यादव की प्रतिमा का अनावरण वर्ष 2014 में किया गया था। तब से हर साल उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है।

सीमा हैदर की पांचवी संतान किस पर गई है, सचिन ने किया खुलासा, देखें Video

Tags:

Lalu Prasad YadavMotihari News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue