Hindi News / Bihar / Lalu Prasad Yadav Lalu Reached His Village After A Long Time Will Meet People

Lalu Prasad Yadav : काफी दिनों बाद लालू पहुंचे अपने गांव, करेंगे लोगों से मुलाकात

India News (इंडिया न्यूज), Shakti, GOPALGANJ : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सोमवार को गोपालगंज पहुंचे। किडनी की बीमारी से उबरने के बाद काफी दिनों के बाद वे गोपालगंज पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद लालू यादव अपने उसी पुराने रंग में दिखाई दिए। 31 तारीख को होगी महाराष्ट्र में बैठक  मीडिया कर्मियों से […]

BY: Itvnetwork Team • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Shakti, GOPALGANJ : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सोमवार को गोपालगंज पहुंचे। किडनी की बीमारी से उबरने के बाद काफी दिनों के बाद वे गोपालगंज पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद लालू यादव अपने उसी पुराने रंग में दिखाई दिए।

31 तारीख को होगी महाराष्ट्र में बैठक 

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वे पटना में रहते है। देश में नरेंद्र मोदी का भाजपा हटाओ देश बचाओ का संकल्प हो चुका है। उसमें 18 -19 पार्टी जो लोकतंत्र जम्हूरियत में विश्वास करती है। सभी इंडिया पार्टी इकट्ठा होकर पटना से बेंगलुरु तक बैठक किया गया है, और निर्णय लिया गया है कि इंडिया का प्लेटफार्म जो है इसको लेकर हम लोग 31 तारीख को महाराष्ट्र में बैठक होने वाली है।

BJP से धक्के मारकर निकाला जाएगा ये मशहूर यूट्यूबर, कांड सुन दंग रह गए मोदी-शाह, हर तरफ हो रही चर्चा

Lalu Prasad Yadav

लालू यादव फुलवरिया जाकर करेंगे लोगों से मुलाकात

इस बैठक में सभी लोग आपस में तय करेंगे कि 2024 में क्या करना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हमने कभी नहीं देखा था है।  अब इनका दिन लद गया है। उन्होंने आगे कहा कि हम सुबह थावे मां भवानी का दर्शन करेंगे और वे कल अपने गांव फुलवरिया जाएंगे। वहां भी वे लोगों से मिलेंगे। अपने पुराने मित्रों से भेंट करेंगे। गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका भी हाल-चाल जानेंगे।

लालू यादव ने कहा कि वह फुलवरिया से लौटने के दौरान अपने ससुराल सेलार कला भी जाएंगे। सेलार में राबड़ी देवी का आलीशान घर है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी के साथ ससुराल पहुंच कर वहां भी लोगो से मिलेंगे। राबड़ी जी भी लोगों से मुलाकात करेंगी। बता दे की तबीयत खराब होने के बाद लालू यादव पिछले कई महीने से गोपालगंज नहीं आगे थे। वे पिछले कई महीने के बाद गोपालगंज पहुंचे हैं। यहां पर वे गोपालगंज पहुंचकर अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar News : अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही रहेगी जारी

Tags:

2024 Lok Sabha electionBihar NewsBJPGopalganjIndia newsLalu Prasad YadavPM Modirjd
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue