India News (इंडिया न्यूज), Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले हफ्ते बिहार के भागलपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में बिहार में पैदा होने वाले मखाने का जिक्र किया था। मखाने को सुपर फूड बताते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि वो 365 में से 300 दिन मखाना जरूर खाते हैं। मखाना आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी मशहूर है। मखाने पर पीएम मोदी के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पलटवार किया है।
Bihar News
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट पर लिखा कि इस बार हमारे सवालों पर पीएम ने कहा है कि वो साल में 300 दिन ही मखाना खाएंगे। अगली बार वो 350 दिन “बिहारी भूंजा” खाएंगे। 100 दिन भागलपुरी सिल्क पहनेंगे। छठ मैया का व्रत रखेंगे। गंगा मैया में डुबकी लगाएंगे। जानकी मैया के मंदिर जाएंगे। बचपन से ही बिहार से जुड़े रहेंगे। मधुबनी पेंटिंग वाला तौलिया या कुर्ता पहनेंगे। संबोधन की शुरुआत भोजपुरी, मगही, अंगिका, बज्जिका, सुरजापुरी और मैथिली भाषा से उधार ली गई 2-4 पंक्तियों से करेंगे।
PM मोदी ने लालू का नाम लिए बिना किया था हमला
आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए लालू यादव पर भी निशाना साधा था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि पहले किसान संकट से घिरे रहते थे, जो लोग जानवरों का चारा खा सकते हैं, वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते। एनडीए सरकार ने इस स्थिति को बदला है। बीते सालों में हमने किसानों को सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज दिए हैं।
IGI Airport: दिल्ली IGI टर्मिनल 2 अप्रैल में इतने दिनों के लिए किया जाएगा बंद, जानिए क्यों
उन्होंने आगे कहा कि पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी, किसानों को यूरिया के लिए लाठीचार्ज का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। एनडीए सरकार नहीं होती तो क्या होता? अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो आज भी किसानों को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ता। किसानों को 3000 रुपये में यूरिया का एक बैग मिल रहा होता।