इंडिया न्यूज, पूर्वी चंपारण:
RTI Worker Shot: आरटीआई कार्यकर्ता बिपिन अग्रवाल को हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय के मेन गेट के समीप शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। इससे पूरे प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। जो जहां था वहीं से इधर-उधर भागने लगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता बिपिन अग्रवाल ब्लॉक व अस्पताल से घर लौट रहे थे। इसी बीच पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने प्रखंड कार्यालय के मेन गेट के समीप उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस कारण वे वहीं पर बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Murder Crime
जख्मी बिपिन अग्रवाल को फौरन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया। मोतिहारी पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
लोग इसे राजनीतिक हत्या बता रहे हैं। चूंकि बिपिन अग्रवाल एक आरटीआई कार्यकर्ता थे और उन्होंने सफेदपोशों सहित कई अधिकारियों की पोल खोली थी। इन दिनों वे कोई बड़ा खुलासा करने वाले थे। लोगों का मानना है कि इसके कारण उनकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके के लोगों में गंभीर आक्रोश है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Must Read:- Delhi CM Said Such A Thing ,हर तरफ हो रही तारीफ
Connect With Us:– Twitter Facebook