Hindi News / Bihar / Video Of Tejashwi Yadav Distributing Notes Goes Viral

तेजस्वी यादव का नोट बांटने का वीडियो वायरल

आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई इंडिया न्यूज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की नोट बांटने वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तेजस्वी अपने हाथ से महिलाओं को 500-500 रुपए देते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को तेजस्वी यादव गोपालगंज के अपने दौरे पर […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई
इंडिया न्यूज, पटना:

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की नोट बांटने वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तेजस्वी अपने हाथ से महिलाओं को 500-500 रुपए देते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को तेजस्वी यादव गोपालगंज के अपने दौरे पर थे, जहां पर उनका समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में कुछ महिलओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट दिए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, इस वीडियो पर जनता दल यूनाइटेड ने कड़ा पलटवार किया है। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज ने तेजस्वी के पैसे बांटने वाले वीडियो पर तंज कसा। नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया। वोट को नोट क्यों दिखलाया, इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज कर लो। शर्म करलो बबुआ

कुछ रुपए मदद को दिए, इसके क्या बुराई : चितरंजन गगन

उधर, मामले में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों की कुछ रुपए देकर मदद की। इसमें गलत क्या है? बाढ़ पीड़ितों की मदद करना क्या गुनाह है। जदयू के पास तो कोई मुद्दा नहीं है।

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue