India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में मौसम के मिजाज में अगले तीन दिनों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वाहन चालकों को खासतौर पर सावधानी बरतने की अपील की गई है। आने वाले 48 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, दिसंबर महीने के आखिरी दिन भी कड़ाके की सर्दी का सामना नहीं करना पड़ा है, जो रबी फसल के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
Bihar Weather: बिहार में 3 दिनों तक बिगड़ेगा मौसम, 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी
पिछले तीन वर्षों में न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री का अंतर देखा जा रहा है, जो मौसम में असमान्य बदलाव को दर्शाता है। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल के 24 दिसंबर को यह तापमान केवल 8.0 डिग्री था।
किसान और आम लोग, दोनों के लिए यह स्थिति असामान्य है। इस अनियमित मौसम का प्रभाव कृषि पर भी पड़ सकता है, खासकर रबी फसल पर। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की स्थिति पर निगरानी बनाए रखने की अपील की है।