India News (इंडिया न्यूज़), Alia Bhatt Wished Neetu Kapoor Birthday: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 8 जुलाई 2024 को अपना 66वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री के चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहें हैं। वहीं अब उनकी बहू यानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी अपनी सास को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सास नीतू कपूर की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वो सफ़ेद रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वो आलिया और रणबीर की बालकनी में बैठी हैं और उनके साथ सोनी राजदान भी हैं, जो सफ़ेद रंग के आउटफिट में उनके साथ बैठी नजर आ रहीं हैं।
Alia Bhatt Wished Neetu Kapoor Birthday
इस तस्वीर में नीतू अपनी सबसे चमकदार मुस्कान बिखेरती और हाथ में दीया पकड़े हुए दिखाई दे रहीं हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं माँ! मेरी ताकत, शांति और फैशन की सभी चीज़ों का स्तंभ.. तुमसे हमेशा प्यार करती हूँ।”
इस बीच रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर नीतू कपूर के जन्मदिन के जश्न की कुछ झलकियाँ शेयर कीं। तस्वीरों में स्विट्जरलैंड में अपने परिवार के साथ नीतू के खास दिन के दिल को छू लेने वाले पल दिखाए गए हैं। एक वीडियो में नीतू अपने जन्मदिन की मोमबत्ती जलाते और केक काटते हुए खुशी से झूमती हुई नज़र आ रहीं हैं। नीतू के साथ रिद्धिमा, उनके पति भरत साहनी और उनकी बेटी समायरा भी हैं।