India News (इंडिया न्यूज़), Aishwarya Rai Post on Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के लिए 5 फरवरी का दिन काफी खास है। अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहें हैं। अभिषेक बच्चन इस 5 फरवरी को 48 साल के हो गए हैं और उनके तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन को तमाम सेलिब्रिटीज ने जन्मदिन की बधाई दी थी। वहीं, फैंस को जिस बर्थडे विश का इंतजार था और वो आखिकार शाम 6 बजे के बाद आ गया है।
दरअसल, अभिषेक बच्चन के बर्थडे के मौके पर फैंस सुबह से उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बर्थडे विश वाली पोस्ट का इंतजार कर रहे थे और उन्होंने अपने पति के लिए प्यारा पोस्ट शेयर किया है। बीते काफी दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं, जिसके चलते फैंस उनकी उनकी पोस्ट का इंतजार कर रहे थे।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने सोशल मीडियो इंस्टाग्राम पर सोमवार, 5 फरवरी की शाम को एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दो फोटोज हैं, पहली फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन नजर आ रही है। दूसरी फोटो में अभिषेक बच्चन के बचपन की तस्वीर है।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत खुशी, प्यार, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ ईश्वर आपको आशीर्वाद दें। ऐसे ही चमकते रहो।” ऐश्वर्या राय बच्चन की इस पोस्ट को फैंस पसंद कर रहें हैं और कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैं।
View this post on Instagram
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। यहां तक कहा गया था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन ने अपने बंगले प्रतीक्षा को अपनी बेटी श्वेता बच्चन को दे दिया है। इसके बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन और बच्चन परिवार में उठापटक की खबरें आने लगीं। बताया गया कि ऐश्वर्या बच्चन की अपनी सास जया बच्चन के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। यहां तक बताया गया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने बच्चन हाउस छोड़ दिया है।
Also Read: