Hindi News / Trending / Animal Actor Manjot Singh Saved The Life Of A Girl Who Was Committing Suicide People Are Praising The Information See Video

Animal एक्टर मनजोत सिंह ने सुसाइड कर रही लड़की की बचाई जान, लोग कर रहे जमकर तारीफ, देखें वीडियो

India News (इंडिया न्यूज़), Animal Actor Manjot Singh Saved a Girl: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। अब इसी […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Animal Actor Manjot Singh Saved a Girl: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। अब इसी बीच ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के भाई का रोल करने वाले मनजोत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो 5 साल पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो को देख लोग जमकर मनजोत सिंह की तारीफ कर रहें हैं और उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहें हैं।

मनजोत सिंह ने बचाई लड़की की जान

आपको बता दें कि मनजोत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो साल 2019 का है। इस वीडियो में एक लड़की सुसाइड करने के लिए बिल्डिंग की छत से कूदने वाली थी। इसी दौरान मनजोत सिंह अचानक से आकर उस लड़की को बचा लेते हैं। मनजोत सिंह ने इस वीडियो के साथ लिखा, “ये घटना साल 2019 की है। एक लड़की सुसाइड करने की कोशिश कर रही थी। भगवान की कृपा से मैं सही जगह और सही समय पर उस लड़की को बचाने के लिए वहां मौजूद था। हम सभी समस्याओं और मुश्किलें झेलते हैं। कभी-कभी जीना भी साहस का होता है।”

एक बच्चे की मां को अपनी ही सहेली से हुआ इश्क, गुपचुप राचाई शादी, मौत पर खत्म हुई कहानी

Animal Actor Manjot Singh Saved a Girl

मनजोत सिंह के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं और अधिकतक लोग उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RoYaL (@royal_manjjot_singhh)

‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के भाई बने थे मनजोत सिंह

संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में मनजोत सिंह ने रणबीर कपूर के भाई का रोल निभाया था। फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी नजर आए थे। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने भारत ही नहीं दुनियाभर में जमकर कमाई की है।

 

Read Also:

Tags:

'एनिमल'AnimalBollywood NewsEntertainment NewsManjot SinghRanbir kapoorएंटरटेनमेंट न्यूजबॉलीवुड न्यूज़रणबीर कपूर

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue