होम / Anushka Sharma-Virat Kohli के बेटे Akaay की तस्वीरें आई सामने! सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्यूट फोटोज

Anushka Sharma-Virat Kohli के बेटे Akaay की तस्वीरें आई सामने! सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्यूट फोटोज

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 24, 2024, 5:49 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Anushka Sharma and Virat Kohli Son Akaay Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। बता दें कि बीती 20 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय (Akaay) को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इस कपल की एक बेटी वामिका भी है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इस खुशी के मौके पर आम से लेकर खास लोगों ने उन्हें बधाईयां दी है। अब एआई (AI) ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय की तस्वीरें बनाई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय आगे बड़े होकर ऐसे नजर आने वाले हैं।

अकाय की एआई फोटोज हुईं वायरल

यह भी पढ़े: 23 साल की उम्र में Suhana Khan ने खरीदी इतने करोड़ की प्रोपर्टी, पिता Shah Rukh Khan को कराया गर्व महसूस

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक अपने बेटे अकाय की तस्वीरें शेयर नहीं की है। इसी बीच सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर अकाय की एआई से बनी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लाडले बड़े होकर कैसे दिखाई देंगे। सामने आई अकाय की एआई वाली तस्वीरों पर लोग कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैं।

अनुष्का-विराट ने पोस्ट शेयर कर दी थी जानकारी

यह भी पढ़े: अपने पिता Boney Kapoor की इस बात से नाराज हुई Janhvi Kapoor, फिल्ममेकर ने बेटी के इस राज़ का कर दिया खुलासा

हाल ही में 20 फरवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें दोनों ने बेटे की जन्म की जानकारी दी थी। इस कपल ने इस पोस्ट में लिखा था, “बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवेसी देने का भी आग्रह करते हैं। विराट और अनुष्का।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

यह भी पढ़े: Vikrant Massey-Sheetal Thakur ने अपने बेबी बॉय की दिखाई पहली झलक, बेटे का नाम भी किया रिवील

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्में

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। ये कपल साल 2021 में बेटी वामिका के पैरेंट्स बने थे। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक यानी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, जिसमें वो झूलन गोस्वामी का रोल निभाती नजर आएंगी।

यह भी पढ़े: Kangana Ranaut ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर लगाए गंभीर आरोप, पोस्ट शेयर कर किया ये खुलासा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT