Hindi News / Indianews / Dino Morea Birthday Dino Moreas Luck Shines With This Film Know Some Special Things Related To The Actors Career

Dino Morea Birthday : डिनो मोरिया की इस फिल्म से चमकी किस्मत, जानिए एक्टर के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Dino Morea Birthday : बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea ) आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। डिनो मोरिया के पिता इटली के रहने वाले हैं वहीं उनकी मां इंडियन हैं। एक्टर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मिलिट्री स्कूल से पूरी की है। उन्होंने अपनी कॉलेज की […]

BY: Deepika Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Dino Morea Birthday : बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea ) आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। डिनो मोरिया के पिता इटली के रहने वाले हैं वहीं उनकी मां इंडियन हैं। एक्टर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मिलिट्री स्कूल से पूरी की है। उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज से की। फिल्म की बात करें तो, डिनो मोरिया को फिल्म ‘राज’ (Raaz) से बेहद कामयाबी मिली थी। इस फिल्म से एक्टर की किस्मत चमकी थी। ये हॉरर मूवी थी और इसमे उनके अपोजिट थीं बिपाशा बसु। फिल्म को काफी पसंद किया गया था और ये जोड़ी भी बॉलीवुड में हिट हो गई थी। आज बर्थडे के मौके पर जानिए एक्टर के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।

 

बार बार हार कर बौखला गए राहुल गांधी, अपनी ही पार्टी में ढूंढ निकाले चोर? कही ऐसी बात, लाल हो जाएंगी सोनिया गांधी की आंखें

View this post on Instagram

 

A post shared by Dino Morea (@thedinomorea)

इस वेब सीरीज से भी खूब सुर्खियां बटोरी 

2021 में उनकी वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ आई जिसमे डिनो मोरिया ने नेगेटिल रोल निभाया। इस रोल ने मानो उनके करियर में जान सी फूंक दी। उन्हें इतना पसंद किया गया कि लीड रोल निभाने वाले कुणाल कपूर से ज्यादा उनकी चर्चा हुई। ये हॉटस्टार की बेस्ट सीरीज में से एक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dino Morea (@thedinomorea)

बिपाशा बसु को किया था डेट 

डीनो की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बिपाशा बसु को साल 1996 से 2002 तक डेट किया था। दोनों की मुलाकात एक मॉडलिंग असाइनमैंट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन पांच साल तक रिलेशन चलने के बाद दोनों अलग हो गए थे। डीनो का नाम बिपाशा के अलावा लारा दत्ता और रिया सेन से भी जुड़ चुका है।

ये भी पढ़ें – Dia Mirza Birthday: दीया मिर्जा ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, अपनी पहली फिल्म से ही सबको बना लिया था दीवाना

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue