Hindi News / Indianews / Harshvardhan Kapoor Birthday Like Father Anil Kapoor Harshvardhan Kapoor Also Did Not Get Any Fame His Journey In The Industry Was Like This

Harshvardhan Kapoor Birthday: पिता अनिल कपूर की तरह हर्षवर्धन को नहीं मिला फेम, कुछ ऐसा रहा सफर

 India News ( इंडिया न्यूज़ ) Harshvardhan Kapoor Birthday : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म एक्टर अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) के बेटे हर्षवर्धन कपूर ( Harshvardhan Kapoor ) आज अपना 33वां जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर्षवर्धन कपूर फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। लेकिन अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को […]

BY: Deepika Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

 India News ( इंडिया न्यूज़ ) Harshvardhan Kapoor Birthday : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म एक्टर अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) के बेटे हर्षवर्धन कपूर ( Harshvardhan Kapoor ) आज अपना 33वां जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर्षवर्धन कपूर फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। लेकिन अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को वो कामयाबी नहीं मिल सकी जिसका उन्हें इंतजार है। इस खास मौके पर आइए हर्षवर्धन के जन्मदिन पर जानिए उनका इंडस्ट्री में कैसा रहा सफर।

बार बार हार कर बौखला गए राहुल गांधी, अपनी ही पार्टी में ढूंढ निकाले चोर? कही ऐसी बात, लाल हो जाएंगी सोनिया गांधी की आंखें

2015 में इंडस्ट्री में रखा कदम

हर्षवर्धन कपूर के फैंस को शायद ही ये बात पता हो कि वह साल 2015 में आई ‘बॉम्बे वेलवेट (Bombay Velvet)’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में सहायक निर्देशक की भूमिका को निभाने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए फिल्मों में कदम रखा था। लेकिन उन्हें इंडस्ट्री से कुछ ज्यादा सहयोग नहीं मिला।

फिल्म मिर्जया से की शुरुआत

इसके बाद अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने साल 2016 में आई मशहूर फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘मिर्जया (Mirzya)’ से फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत की। इसके बाद हर्षवर्धन कपूर ने वेब सीरीज ‘राय (Ray)’ और ‘थार (Thar)’ जैसी वेब सीरीज में अपने अभिनय का तड़का लगा चुके हैं।

अब अपने काम को देख रहें है

अब फिलहाल हर्षवर्धन कपूर अपने काम में बिजी चल रहे हैं। उन्हें अब किसी बड़ी ब्लॉकबस्टर का इंतजार है। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो अपने पिता अनिल कपूर की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री का रोशन सितारा बनते हैं या फिर उनका नाम फ्लॉप किड्स सितारों की लिस्ट में शामिल होगा।

ये भी पढ़ें – Janhvi Kapoor और Shikhar Pahariya ने रिलेशनशिप किया कंफर्म, सोशल मीडिया पर लिख दिए ये तीन शब्द

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue