India News (इंडिया न्यूज़), Malaika Arora Dance Video on Naatu-Naatu: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के भाई और एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Shura Khan) ने हाल ही में शादी की है। इसके बाद से ही एक्टर की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी चर्चा में बने हुए हैं। इन सभी के बीच लोग मलाइका अरोड़ा से अरबाज खान की शादी को लेकर सवाल करते हुए नजर आए। अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी करने निकली थीं। इस पार्टी से मलाइका अरोड़ा का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहें हैं। डांस वीडियो के अलावा मलाइका अरोड़ा का पार्टी से निकलते हुए भी वीडियो सामने आया है।
आपको बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान की शादी के बाद से मलाइका अरोड़ा काफी चर्चा में छाई हुई हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा का एक पार्टी से डांस वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ के सुपरहिट गाने नाटू-नाटू (Naatu-Naatu) पर डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं। मलाइका अरोड़ा के साथ इस दौरान उनकी कुछ दोस्त भी नजर आईं। मलाइका अरोड़ा इस वायरल हो रहे वीडियो में बेहद हसीन लग रहीं हैं। मलाइका अरोड़ा के डांस के साथ-साथ उनका लुक भी खूब वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये अरबाज खान की दूसरी शादी का जश्न मना रही हैं।’ कई और भी यूजर्स मलाइका के इस डांस को अरबाज खान की शादी से जोड़ते हुए नजर आए।
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा इस वीडियो के साथ-साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। मलाइका अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर सगं वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं।
Read Also:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.