होम / Sonam Kapoor पति आनंद आहूजा संग पहुंची इवेंट में, दिए एक से बढ़कर एक पोज

Sonam Kapoor पति आनंद आहूजा संग पहुंची इवेंट में, दिए एक से बढ़कर एक पोज

Deepika Gupta • LAST UPDATED : December 1, 2023, 12:24 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Sonam Kapoor and Anand Ahuja arrived at the event : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ) ने मुंबई में एक फैशन इवेंट में भाग लिया। इस इवेंट में सोनम कपूर नारंगी रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आई, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोनम कपूर इस फैशन इवेंट के लिए अपने पति आनंद आहूजा के साथ आई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने रेड कार्पेट पर पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। वहीं आनंद आहूजा इस दौरान ग्रे कलर का सूट पहने हुए नजर आए। दोनों काफी प्यारी लग रहे है। अब दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

प्रेग्नेंसी स्ट्रैच मार्क के कवर करती नजर आई एक्ट्रेस 

इस दौरान सोनम कपूर ने स्कर्ट और क्रॉप टॉप को ऑर्ड सेट में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल चुना। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट को सिर्फ ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था। वहीं सोनम के इस ब्रालैट लुक में उनका पेट साफ दिखाई दे रहा था। ऐसे में हर किसी की नजर सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी स्ट्रैच मार्क जा पड़ रही है। हालांकि इस सोनम कपूर बार बार अपने हाथ से कवर करती और जरा असह भी दिखाई दे रही है।

 बला की खूबसूरत लग रही सोनम कपूर

इस इवेंट के दौरान सोनम कपूर बला की खूबसूरत लग रही है। सोनम कपूर इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनके पति आनंद आहूजा उन्हें किस करने से खुद को रोक नहीं पाए। आनंद ने सबके सामने एक्ट्रेस को किस किया, जिसके बाद सोनम शरमाने लगीं। दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी।

ये भी पढ़ें – Animal: Rashmika Mandanna के वायरल सीन का संदीप रेड्डी ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT