India News (इंडिया न्यूज़) Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में उदयपुर में एक अंतरंग विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। जोड़े की सपनों की शादी में कई प्रसिद्ध चेहरों ने भाग लिया, अभिनेत्री कि कजिन दीदी (प्रियंका चोपड़ा) और उनके बहनोई निक जोनस की शादी से अनुपस्थिति ने नए-नए को जन्म दिया। तमाम अटकलों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा कि बहन परिणीति की शादी में शामिल न होने की वजह सामने आ गई है।
प्रियंका चोपड़ा की मां को परिणीति और राघव की शाही शादी बहुत पसंद आई। उन्होंने परिणीति के संगीत समारोह से अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा उनकी बहन की शादी में क्यों नहीं आए।
वीडियो में मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी के उदयपुर में शादी में शामिल न हो पाने की असली वजह काम है। मधु चोपडा ने कहा कि काम के कारण से नहीं आ पाई, उन्होंने मीडिया के सामने ये भी खुलासा किया कि प्रियंका ने कोई उपहार नहीं भेजा था, क्योंकि उन्हें इसकी परमिशन नहीं थी नो, लेना देना, केवल आशीर्वाद।
मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद ये जोड़ा दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन देग। दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में राजनीतिक जगत के कई दिग्गज नेता दिखाई देंगे, वहीं मुंबई कि पार्टी में बॉलीवुड सितारों का हुजूम देखने को मिलेगा।
Also Read: स्वरा भास्कर ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, बेटी की पहली झलक शेयर करने के साथ नाम भी किया रिवील
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.