इंडिया न्यूज़: (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Shooting Video Leak) बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) इसी साल यानी 2023 में 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे। बताया गया कि इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग कश्मीर में हो रही है।
अब हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। अब इस फिल्म की गाने की शूटिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, जिसके बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में आलिया भट्ट एक कार में बैठी नजर आ रही हैं और उन्हें एक कैमरा शूट कर रहा है।
alia bhatt as rani chatterji. so so beautiful 😭 pic.twitter.com/008I5PZYaP
— anushka. (@softiealiaa) March 3, 2023
दूसरे वीडियो में आलिया और रणवीर के साथ करण जौहर बैठे नज़र आ रहें हैं। तीनों के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो रही है।
alia bhatt will look her FINEST in ROCKY AUR RANI KI PREM KAHANI. pic.twitter.com/rsLpzm81rn
— anushka. (@softiealiaa) March 3, 2023
तीसरे वीडियो में आलिया भट्ट कई बैकग्राउंड डांसर्स के साथ गाने की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। फैन पेज से शेयर किए गए फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
alia bhatt in kashmir shooting for rrkpk 🤍 pic.twitter.com/qLYwzpmxFC
— anushka. (@softiealiaa) March 3, 2023