होम / Umang 2023: शहनाज से डांस परफॉर्मेंस पर दिल हारे फैंस, वीडियो वायरल

Umang 2023: शहनाज से डांस परफॉर्मेंस पर दिल हारे फैंस, वीडियो वायरल

Simran Singh • LAST UPDATED : December 24, 2023, 1:32 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Umang 2023, दिल्ली: बॉलीवुड से अपनी जगह बना चुकी शहनाज गिल अपनी अदाओं और प्यार अंदाज से फैंस का दिल हमेशा जीतती है। वैसे ही आए दिन वह सोशल मीडिया पर भी नजर आती है। जिसमें अब उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

उमंग इवेंट में दिया परफॉर्मेंस

उमंग 2023 में शहनाज गिल को स्टार्टिंग परफॉर्मेंस करते हुए देखा गया। मुंबई के इस इवेंट में सभी सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। जिसमें शहनाज को डांस परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान शहनाज ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

फैंस ने की एक्ट्रेस की तारीफ

शहनाज के डांस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन भी उनके लिए सामने आ रहा है। जिसमें से एक यूजर ने लिखा, “फुल ऑफ एनर्जी शहनाज, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं” वहीं दूसरे यूजर का कहना था, “शहनाज हमेशा से ही बेहतरीन थी और समय के साथ और बेहतरीन होती जा रही है”

 

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT