<
Categories: Brand Desk

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस आपको पूरा कवरेज कैसे देते हैं?

हम सबकी ज़िंदगी में दो चीज़ें सबसे अहम होती हैं सेहत और परिवार। अगर सेहत का ध्यान न रखा जाए तो बड़े-बड़े सपने भी रुक सकते हैं, और अगर परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं है तो हर वक्त चिंता बनी रहती है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस हमारे लिए एक भरोसेमंद साथी बन जाते हैं।

हम सबकी ज़िंदगी में दो चीज़ें सबसे अहम होती हैं सेहत और परिवार। अगर सेहत का ध्यान न रखा जाए तो बड़े–बड़े सपने भी रुक सकते हैं, और अगर परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं है तो हर वक्त चिंता बनी रहती है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस हमारे लिए एक भरोसेमंद साथी बन जाते हैं।

ज़्यादातर लोग दोनों में से किसी एक इंश्योरेंस को चुनते हैं लेकिन अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस के साथ–साथ लाइफ इंश्योरेंस भी है तो इससे आपको पूरा कवरेज मिल जाता है। आइए जानते हैं कैसे?

हेल्थ इंश्योरेंस क्या है?

हेल्थ इंश्योरेंस एक ऐसा उपाय है जो आपको और आपके परिवार को मेडिकल खर्चों से बचाता है। यह एक तरह का समझौता है जिसमें आप हर महीने या साल एक छोटी सी रकम (प्रीमियम) देते हैं, और बदले में, जब आपको कोई स्वास्थ समस्या होती है, तो अस्पताल और इलाज का सारा खर्च इंश्योरेंस कंपनी उठाती है। इससे अचानक आने वाले बड़े मेडिकल बिलों से मुक्ति मिलती है और आप बिना किसी चिंता के बेहतर इलाज करा पाते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस के फायदें

हेल्थ इंश्योरेंस के कई फायदे हैं, जो मुश्किल समय में एक बड़ा सहारा बनते हैं। उनमें से कुछ मुख्य फायदे हैं:

  • आर्थिक सुरक्षा: यह इलाज़ में होने वाले सामान्य खर्चों के साथ अचानक आए बड़े मेडिकल खर्चों से भी बचाता है। इसमें आकस्मिक अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और आईसीयू रूम का किराया भी शामिल होता है।
  • दैनिक खर्चों में मदद: यह अस्पताल में भर्ती होने पर अगले 30 दिनों तक आपके दैनिक खर्चों को भी कवर करता है।
  • एम्बुलेंस का खर्च: इसमें एम्बुलेंस के खर्चों के लिए भी कवर मिलता है।
  • मुफ्त स्वास्थ जांच: इसमें आपको हर साल एक मुफ्त स्वास्थ जांच की भी सुविधा मिलती है।
  • बेहतर इलाज: आप बिना पैसे की चिंता किए किसी भी अच्छे अस्पताल में बेहतरीन इलाज करवा सकते हैं।

लाइफ इंश्योरेंस क्या है?

लाइफ इंश्योरेंस आपके और आपके परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाता है। मान लीजिए आपके साथ अचानक कोई अनहोनी हो जाए, तो इस पॉलिसी से आपके परिवार को आर्थिक मदद मिलती है। यह केवल पैसों का सहारा ही नहीं, बल्कि एक सुकून भी देता है कि आपके बाद भी आपका परिवार परेशानियों से दूर रहेगा।

इसमें आप हर साल या महीने एक प्रीमियम भरते हैं अगर किसी दुर्घटना में आपकी मृत्यु हो जाती है तो इंश्योरेंस कंपनी आपके नॉमिनी को इंश्योरेंस की पूरी राशि देती है।

लाइफ इंश्योरेंस के फायदें

लाइफ इंश्योरेंस कई तरह से फायदेमंद है, खासकर आपके परिवार के लिए:

  • परिवार की सुरक्षा: अगर आपको कुछ हो जाता है, तो यह आपके परिवार को आर्थिक सहारा देता है ताकि वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकें।
  • कर्ज का भुगतान और बच्चों की पढ़ाई में मदद: इससे घर का लोन या कोई दूसरा कर्ज चुकाया जा सकता है, या फिर बच्चों की उच्च शिक्षा के खर्चों में मदद हो सकती है, जिससे परिवार पर बोझ नहीं आता।
  • निवेश और बचत: कुछ इंश्योरेंस पॉलिसियां बचत और निवेश का जरिया भी होती हैं, जिसमें आपको निश्चित, सुरक्षित और टैक्स फ्री रिटर्न मिलता है।
  • लोन लेने में मदद: कुछ बैंक और वित्तीय संस्थाएं आपके लाइफ इंश्योरेंस के सम इंश्योरेंस का कुछ हिस्सा लोन के तौर पर भी देती है। अगर आपको भविष्य में कभी लोन को जरूरी पड़ती है तो यह भी आपके लिए एक फायदे की तरह काम कर सकता है।

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस दोनों का एक साथ होना आपके लिए कैसे बहुत फायदेमंद हो सकता है?

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस दोनों का एक साथ होना आपके लिए डबल प्रोटेक्शन जैसा है। यह आपके जिंदगी की दो बड़ी चिंताओं को दूर करता है एक परिवार की सुरक्षा और दूसरी सेहत से जुड़े खर्चे।

अगर आपके पास केवल हेल्थ इंश्योरेंस है, तो आपात स्वास्थ स्थिति या दुर्घटना का खर्च तो संभल जाएगा, लेकिन अगर आप परिवार के कमाने वाले मुख्य सदस्य हैं और आपको अचानक कुछ हो जाए तो परिवार आर्थिक मुश्किल में आ सकता है।

वहीं, केवल लाइफ इंश्योरेंस लेने पर परिवार को भविष्य की सुरक्षा मिलती है, लेकिन इलाज के समय भारी अस्पताल बिल जेब से चुकाने पड़ सकते हैं।

इसलिए दोनों का होना बेहद ज़रूरी है। हेल्थ इंश्योरेंस आपके मेडिकल खर्चों को कवर करता है, जिससे जेब पर बोझ नहीं पड़ता। लाइफ इंश्योरेंस यह सुनिश्चित करता है कि आपके न रहने पर भी परिवार की आर्थिक स्थिति संभली रहे। इन दोनों को मिलाकर आप अपने लिए और परिवार के लिए एक बेहतर तनाव मुक्त जीवन बना सकते हैं।

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस में से अपने लिए सही प्लान कैसे चुनें?

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस, दोनों ही ज़रूरी हैं, लेकिन अपने लिए सही प्लान चुनने के लिए सबसे पहले आप यह तय करें कि आपकी ज़रूरत क्या है। अगर आप अचानक आने वाले लाखों के मेडिकल खर्चों से बचना चाहते हैं, तो हेल्थ इंश्योरेंस आपके लिए सही है। यह अस्पताल के बिल, दवाइयों और इलाज का खर्च कवर करता है।

अगर आप अपने परिवार को अपने बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो लाइफ इंश्योरेंस ज़रूरी है। यह आपके नहीं रहने पर आपके परिवार को इंश्योरेंस के पैसे एक बार में देता है।

दोनों में से किसी एक प्लान को चुनते समय अपनी जरूरतों के साथ बजट को भी देखें। अगर आप शादीशुदा हैं और बच्चों की ज़िम्मेदारी है, तो लाइफ इंश्योरेंस को प्राथमिकता दें। लेकिन अगर आपकी चिंता स्वास्थ्य खर्चों की है, तो हेल्थ इंश्योरेंस को पहले लें। सबसे अच्छा यही होगा कि अगर संभव हो तो दोनों पॉलिसी लें।

सही इंश्योरेंस प्लान वही है जो आपके वर्तमान और भविष्य दोनों को सुरक्षित रख सके। समझदारी यही है कि आप अपनी जरूरत और परिस्थिति देखकर सोच–समझकर फैसला लें।

हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस दोनों ही एक दूसरे की कमी को पूरा करते हैं। जहां हेल्थ इंश्योरेंस आपकी सेहत की सुरक्षा करता है और अचानक आने वाले मेडिकल खर्चों से बचाता है, वहीं लाइफ इंश्योरेंस आपके परिवार को आपके बाद भी एक सुरक्षित भविष्य देता है।

अगर आपके पास दोनों पॉलिसियां हैं तो आप वित्तीय रूप से आज भी सुरक्षित रहेंगे और अपने परिवार को आने वाले कल के लिए भी सुरक्षित कर पाएंगे।

Krunal Rupchandani

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST