Dating App Love Story: सोशल मीडिया पर किसी ने अपना ऑनलाइन लव स्टोरी का खौफनाक अनुभव शेयर किया है. उनकी इस कहानी को सुनकर लोग लोटपोट कर हैरान हैं और साथ ही कुछ लोगों ने चिंता भी जताई है.
नीमराना में ऑनलाइन लव स्टोरी पड़ी भारी
Dating App Love Story: ऑनलाइन प्यार की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया कि शादी के सपने देख रहा युवक भी हैरान रह गया. करीब एक साल तक डेटिंग ऐप पर बातचीत, वीडियो कॉल और प्यार भरी बातों के बाद जब कनाडा से प्रेमिका भारत पहुंची तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शादी से पहले उम्र का खुलासा हुआ तो प्रेम कहानी का अंत ही बदल गया. बता दें कि राजस्थान के नीमराना से ऑनलाइन प्यार का एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.
हरियाणा के रहने वाले 31 साल के एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए कनाडा की एक महिला से प्यार हो गया था. दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई. करीब एक साल तक दोनों ऑनलाइन एक-दूसरे से जुड़े रहे. वीडियो कॉल पर बातें हुईं और फिर साथ जिंदगी बिताने के सपने भी देखे जाने लगे.
ऑनलाइन प्यार का नतीजा! शादी से पहले उम्र पता चली तो प्रेमी ने कर दिया रिटर्न! राजस्थान के नीमराना में ऐसा कांड हुआ है कि सुनकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे। हरियाणा के 31 साल के एक युवक को डेटिंग ऐप पर कनाडा की एक महिला से प्यार हो गया। करीब एक साल तक दोनों में दिन-रात ऑनलाइन बातें होती रहीं, वीडियो कॉल पर प्यार भरी बातें होती रहीं, और बात धीरे-धीरे शादी तक पहुंच गई। लड़के को लगा, कनाडा वाली मैडम से शादी हो गई तो जिंदगी सेट हो जाएगी। विदेश का टिकट भी पक्का और प्यार भी मिल जाएगा। और फिर वो दिन आ गया जब महिला टूरिस्ट वीजा लेकर कनाडा से सीधे भारत आ गई। लड़का बड़े प्यार से उसे एयरपोर्ट से रिसीव करके अपने घर भी ले आया। घर में भी सब खुश थे कि बहू कनाडा से आई है। लेकिन साहब, असली फिल्म तो तब शुरू हुई जब…1/2
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) November 16, 2026
युवक को लगा कि अब उसकी प्रेम कहानी शादी के मुकाम तक पहुंचने वाली है. इसी बीच महिला टूरिस्ट वीजा पर कनाडा से भारत आ गई. युवक भी उसे लेने पहुंचा और बड़े प्यार से अपने घर ले आया. परिवार को भी लगा कि अब घर में विदेशी बहू आने वाली है. शादी की तैयारियों और जरूरी कागजी कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब शादी से जुड़े दस्तावेजों के दौरान महिला की वास्तविक उम्र सामने आई. जिस महिला को युवक अपनी हमउम्र समझकर प्यार कर रहा था, उसकी उम्र 61 साल निकली यानी महिला युवक से पूरे 30 साल बड़ी थी.
यह जानकारी मिलते ही युवक के होश उड़ गए. शादी के सपने देख रहे युवक ने तुरंत अपने कदम पीछे खींच लिए और महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया. शादी से इनकार के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि महिला को पुलिस की मदद से सुरक्षित रखा गया है.
ये भी पढ़ें: Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े
JustKeth Udaipur Livestream Incident: थाई-फ्रेंच मूल की एक महिला यूट्यूबर जस्टकेथ का एक वीडियो सोशल…
IND vs NZ 5th ODI के दौरान मोहम्मद सिराज का तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाने…
Diljit Dosanjh Indore Concert: चार गानों पर प्रतिबंध के विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने…
Jay Shah ICC Chairman: जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ICC चेयरमैन चुना…
Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित…
Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…