<
Categories: देश

Watch Video: विदेशी महिला से सरेआम किस मांगने लगा भारतीय युवक; इनकार के बाद भी नहीं हटा पीछे; यूट्यूबर का लाइव स्ट्रीम वायरल

JustKeth Udaipur Livestream Incident: थाई-फ्रेंच मूल की एक महिला यूट्यूबर जस्टकेथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जहां एक भारतीय शख्स लगातार उनसे लिप किस करने की डिमांड करता नजर आ रहा है.

JustKeth Udaipur Livestream Incident:  राजस्थान के उदयपुर में रात के समय लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थाई-फ्रेंच मूल की एक महिला यूट्यूबर उस वक्त असहज हो गई, जब एक भारतीय युवक उसके पास पहुंचा और बार-बार लिप किस करने की मांग करने लगा. महिला ने कई बार मना किया, लेकिन इसके बावजूद युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यह घटना राजस्थान के उदयपुर में रात के समय हुई, जब यूट्यूबर जस्टकेथ एक भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी. इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उससे अजीबोगरीब मांग करने लगा.

वीडियो में क्या है?

वीडियो में युवक को कहते सुना जा सकता है, “एक किस प्लीज, एक लिप किस.” इस पर जस्टकेथ तुरंत मना कर देती है और साफ कर देती है कि वह ऐसा नहीं करना चाहती. हालांकि, युवती के बार-बार इनकार करने के बावजूद युवक उससे किस मांगता रहता है. इस दौरान उसके चेहरे के हावभाव से साफ पता चलता है कि वह युवक की इस हरकत से असहज महसूस कर रही है.कुछ देर बाद युवक उससे किस की जगह साथ में एक तस्वीर खिंचवाने के लिए कहता है. इस बार यूट्यूबर उसकी बात मान लेती है और उसके साथ फोटो खिंचवाती है.

हाथ मिलाने से किया इन्कार

हालांकि, पूरी बातचीत के दौरान वह सहज नजर नहीं आती. इसके बाद जब युवक वहां से जाने लगता है, तो वह हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है. लेकिन जस्टकेथ हाथ मिलाने के बजाय उसे मुट्ठी से टकराकर (Fist Bump) विदा करती है.JustKeth ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कम से कम उसने पूछा तो सही.”

5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने युवक के व्यवहार और बार-बार मना करने के बावजूद किस मांगते रहने पर सवाल उठाए हैं. कई लोगों ने युवक की इस मांग पर हैरानी जताई, तो कुछ यूजर्स ने सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को अजनबियों की ऐसी हरकतों से होने वाली परेशानी पर चिंता जाहिर की. एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ओह! यह तो हद है.” इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत सीमाओं और सहमति को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के इनकार का सम्मान करना जरूरी है. भले ही बातचीत सामान्य या मजाकिया अंदाज में क्यों न हो, किसी की मर्जी के खिलाफ बार-बार ऐसी मांग करना गलत है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

डेटिंग ऐप पर हुआ प्यार, शादी की बात आई तो खुला उम्र का राज! हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा ये मामला

Dating App Love Story: सोशल मीडिया पर किसी ने अपना ऑनलाइन लव स्टोरी का खौफनाक…

Last Updated: November 16, 2026 12:27:26 IST

Watch Video: मैदान पर जैसे ही गिरा तिरंगा, दौड़ते हुए आए मोहम्मद सिराज फिर किया ऐसा काम; देख खड़े हो जाएंगे रोगंटे

IND vs NZ 5th ODI के दौरान मोहम्मद सिराज का तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाने…

Last Updated: November 16, 2026 12:22:21 IST

Watch Video : 4 गाने बैन हुए तो क्या हुआ? दिलजीत ने इंदौर में मचा दिया तहलका, स्टेज पर बोले – ‘ये हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है’

Diljit Dosanjh Indore Concert: चार गानों पर प्रतिबंध के विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने…

Last Updated: November 16, 2026 12:01:12 IST

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चयन; जानें आगे क्या होगा फोकस

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ICC चेयरमैन चुना…

Last Updated: November 16, 2026 11:39:49 IST

Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े

Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित…

Last Updated: November 16, 2026 11:25:41 IST

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST