Hindi News / Breaking / Delhi Assembly Elections Big Blow To Aap In Delhi 5 Councilors Join Bjp Before Assembly Elections

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए 5 पार्षद

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Assembly Elections: 2025 विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की सख्ती के बाद पार्टी के नेताओं ने भी पार्टी छोड़ना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के कई पार्षद रविवार को भाजपा में शामिल […]

BY: Nidhi Jha • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Assembly Elections: 2025 विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की सख्ती के बाद पार्टी के नेताओं ने भी पार्टी छोड़ना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के कई पार्षद रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। बताया जाता है कि इन पार्षदों ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

AAP को बड़ा झटका

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी की पार्षद ममता पवन, पवन सहरावत, सचिन, मंजू निर्मल और सुगंधा बिधूड़ी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।

Delhi Budget Session 2025: एक्शन में आई दिल्ली की सरकार; तैयारी में जुटे मंत्री बजटीय, संकल्प पत्र लागू करने पर मंथन

Delhi Assembly Elections

Delhi Crime: दिल्ली के मदरसे में छुट्टी के लिए बच्चे की हत्या, ऐसे रची गई साजिश

5 पार्षद भाजपा में शामिल हुए

दिसंबर 2022 में दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इसमें से आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतकर निगम की सत्ता पर कब्जा किया था। बहुमत के लिए 125 पार्षदों की जरूरत होती है। उस समय भाजपा को 104 और कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिली थीं। 3 सीटें अन्य के खाते में गई थीं। आप के पांच पार्षद फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके चलते अब आप के पास 128 और भाजपा के पास 111 पार्षद हैं।

MCD में AAP को हुआ नुकसान

दिल्ली में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। इस राजनीतिक उलटफेर से जमीनी स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ सकता है। हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह इन चुनावों में डटकर मुकाबला करेगी। इसके नेता लगातार हरियाणा जाकर चुनावी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के इन पार्षदों का भाजपा में शामिल होना एक बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के तौर पर सामने आया है।

Saurabh Bhardwaj: सौरभ भारद्वाज ने BJP पर साधा निशाना, UPS को मंजूरी दिए जाने पर ये क्या बोल दिए

Tags:

Breaking India NewsDelhiDelhi Assembly ElectionsIndia newsindia news breakinglatest india newsTop india news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue