India News (इंडिया न्यूज़), Earthquake in Katra: जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। कटरा के 11 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।
रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता वाला भूकंप जम्मू-कश्मीर के कटरा में पूर्व में सुबह 3:50 बजे आया: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी pic.twitter.com/rxBKlim6t2
![]()
Earthquake in Katra
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2023
बता दें कि इससे पहले लद्दाख के लेह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पूर्वोत्तर लेह में रात करीब 2 बजकर 16 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप का तीव्रता 4.1 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी।
रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता वाला भूकंप पूर्वोत्तर लेह, लद्दाख में सुबह 2:16 बजे आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/GREKwhzWfz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2023
Also Read: Indian-Origin In UK: भारतीय मूल की नाबालिक की चाकू मारकर हत्या, जानिए पूरी खबर