Live
Search
Home > Business News > Amazon में 11 साल से काम कर रहे टेक एक्सपर्ट हेमंत वीरमनी का हुआ Lay Off, आधी रात ईमेल के जरिए मिली नौकरी जाने की जानकारी

Amazon में 11 साल से काम कर रहे टेक एक्सपर्ट हेमंत वीरमनी का हुआ Lay Off, आधी रात ईमेल के जरिए मिली नौकरी जाने की जानकारी

हेमंत वीरमनी ने बताया कि कैसे और कब उन्हें नौकरी से निकाला गया और अब वे क्या कर रहे हैं. वीरमनी के मुताबिक कंपनी को सीधेतौर पर किसी को नौकरी से निकाल देने का कोई अधिकार नहीं है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-17 15:06:36

Mobile Ads 1x1

Amazon Layoffs: टेक्नोलॉजी और ई कॉमर्स कंपनी अपने ले ऑफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है. हाल ही ने कंपनी ने 11 साल से सेवाएं दे रहे हेमंत वीरमनी को नौकरी से निकाल दिया है. वीरमनी पिछले 11 साल से कंपनी में बतौर सीनियर इंजीनियरिंग लीडर काम कर रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक वे अमेजन (Amazon Lay Off) में सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मैनेजर थे. हाल ही में उन्होंने अपने ले-ऑफ की पूरी स्टोरी शेयर की है.  

आधी रात को आया Lay Off का ईमेल 

वीरमनी ने एक मीडिया हाउस को बताया कि उन्हें नौकरी से निकाले जाने का ईमेल उन्हें आधी रात को आया, जो उनके लिए काफी चौंका देने वाला था. ईमेल में लिखा था कि अब वे कंपनी के साथ सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के तौर पर अपनी सेवाएं नहीं देंगे. इसके बाद सुबह वीरमनी की मीटिंग उनके मैनेजर के साथ हुई, जिसमें उन्होंने वीरमनी को बड़ी ही सरलता से स्पष्ट किया कि उन्हें लेऑफ कर दिया गया है.  

बेटी ने दिया पॉजिटिव रहने का हौंसला 

47 वर्षीय वीरमनी ने बताया कि नौकरी जाने के बाद वे काफी परेशान थे, लेकिन उनकी बेटी ने उन्हें काफी समझाया और सकारात्मक रहने के लिए काफी प्रेरित भी किया. जिसके बाद वीरमनी ने अपने करियर पर फोकस कर आने वाले समय के लिए अन्य योजनाएं बनाईं. 

अमेजन से पहले भी हो चुका है Lay Off

अमेजन इससे पहले भी कई Lay Off कर चुका है. पिछले महीने भी कंपनी काफी चर्चा में थी और इसे लेकर कहा जा रहा था कि आने वाले समय में अमेजन 30000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. जिसमें अभी तक 16000 कर्मचारियों को निकाला भी जा चुका है.

MORE NEWS

Home > Business News > Amazon में 11 साल से काम कर रहे टेक एक्सपर्ट हेमंत वीरमनी का हुआ Lay Off, आधी रात ईमेल के जरिए मिली नौकरी जाने की जानकारी

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-17 15:06:36

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS