Mohammed Siraj and Mahira Sharma: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर मचाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार सुर्खियां में हैं. इस बार मोहम्मद सिराज के वायरल होने की वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा की डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं. हाल ही में माहिरा शर्मा को मुंबई के एक कैफे के सामने स्पॉट किया गया, जहां पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी दिखाई दिए थे. उन दोनों को एक ही लोकेशन पर देखा गया, लेकिन वे साथ में नहीं दिखे. वायरल वीडियो में मोहम्मद सिराज कैफे के बाहर फैंस से बातचीत करते नजर आए. वहीं, माहिरा शर्मा कैफे से बाहर निकलकर सीधे अपनी कार की ओर जाती दिखाई दीं. इस वीडियो में कहीं भी सिराज और माहिरा एक साथ दिखाई नहीं दीं. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद सिराज गुपचुप तरीके से माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं. देखें वायरल वीडियो…
सिराज के रिलेशनशिप को लेकर अफवाह
दरअसल, यह पहली बार नहीं है, जब क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का नाम माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. इससे पहले साल 2024 में भी सिराज और माहिरा शर्मा की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं. 2024 के अंत में सिराज और माहिरा शर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया, जिसके बाद फैंस ने कुछ तस्वीरों को लाइक्स और कमेंट्स को नोटिस किया. इसके बाद से ही उन दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि माहिरा शर्मा ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वह किसी को डेट नहीं कर रही हैं. वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी इस खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था.
🚨 Mohammed Siraj was spotted with Mahira Sharma at the same cafe.
Their dating rumours have already been circulating since 2024. pic.twitter.com/mWpYwmIAOT
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 28, 2026
कौन हैं माहिरा शर्मा?
माहिरा शर्मा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं, जो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में किरदार निभाया है. साथ ही उन्होंने टीवी शो में भी काम किया है. माहिरा शर्मा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, जिन्होंने साल 2017 में एक्टिंग डेब्यू किया था. माहिरा शर्मा पहली बार ‘यारों के टशन’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने टीवी शो नागिन, बेपनाह मोहम्मद और कुंडली भाग्य में भी काम किया. फिर साल 2023 में माहिरा शर्मा पंजाबी फिल्म ‘लेहंबर गिन्नी’ में मुख्य किरदार में नजर आईं, जिसमें उन्होंने गिन्नी का रोल किया. इससे पहले साल 2019 में माहिरा शर्मा बिग बॉस 13 में भी पहुंची थीं, जिसमें फाइनलिस्ट रही थीं. बता दें कि माहिरा शर्मा अभी तक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं.
IPL में दिखेंगे मोहम्मद सिराज
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 31 मार्च को IPL 2026 में खेलते दिखाई देंगे. इस सीजन भी मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस की जर्सी में नजर आएंगे. बता दें कि मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे.