केवल क्रेडिट कार्ड पर ही निर्भर हो जाना आपको कई बार कर्ज में भी झोंक सकता है. देखा जाए तो क्रेडिट कार्ड के लेन-देन में पिछले 5 सालों में दुगनी बढ़त हुई है.
Credit Card Transactions increased: क्रेडिट कार्ड आज के समय में लोगों की जरूरत बन गया है. पहले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल वेल-एज्युकेटेड और धनी लोग ही करते हैं. लेकिन, अब घर-घर लोग क्रेडिट कार्ड स्वाइप करके अपनी रोजाना की ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. यही कारण है कि भारत में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या 24 फीसदी ज्यादा बढ़ी है. हालांकि, डिजिटल भुगतान के लिए अगर आप तरीके से अपनी लिमिट में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये कई मामलों में आपके लिए लाभकारी और किफायती हो सकता है.
केवल क्रेडिट कार्ड पर ही निर्भर हो जाना आपको कई बार कर्ज में भी झोंक सकता है. देखा जाए तो क्रेडिट कार्ड के लेन-देन में पिछले 5 सालों में दुगनी बढ़त हुई है.
रिपोर्ट की मानें तो सितंबर 2025 में निवेशकों की संख्या 12 करोड़ से भी ज्यादा हो गई थी. डेटा की मानें तो इसमें 25 फीसदी संख्या महिलाओं की थी. वहीं, दिसंबर 2025 की बात करें तो क्रेडिट कार्ड पर कुल लेनदेन 53.7 करोड़ रुपये था. जिसपर 7.3 फीसदी की मासिक और 24.2 प्रतिशत की सालाना बढ़त देखी गई थी. यह ग्रोथ और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी ज्यादा है.
क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में तो 24 फीसदी बढ़त जरूर देखी गई है, लेकिन वहीं, दिसंबर 2025 में पहले के मुकाबले कम हो गया है. देखा जाए तो औसत खर्च पर केवल 9 फीसदी की ही बढ़त हुई है. नवंबर के मुकाबले यह थोड़ा ज्यादा है, लेकिन दिसंबर में आकर 12 प्रतिशत कम हो जाता है. इससे पता लगता है कि लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल छोटे-मोटे कामों के लिए तो कर रहे हैं, लेकिन बड़े खर्च करने से कहीं न कहीं कतरा रहे हैं.
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अगर आप सही सूझ-बूझ के साथ करते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं. दरअसल, कार्ड से पेमेंट करने पर आपको कैशबैक, रिवॉर्ड प्वॉइन्ट्स मिलने के साथ ही ब्याज के दिनों पर भी कुछ छूट मिलती है. लेकिन, समझदारी के इस्तेमाल नहीं करने से आपको कार्ड का ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ सकता है.
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…
IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…