Shilpi Raj New Bhojpuri Song: सिंगर शिल्पी राज का तड़कता भड़कता नया भोजपुरी गाना ‘लहंगवा ए जीजा’ हाल ही में रिलीज हुआ और यूट्यूब पर आतंक मचा रहा है, गाने के शानदार बोल और जबरदस्त म्यूजिक लोगों के बीच गाने की दीवानगी और भी बढ़ा रहा है. आइये सुनते है शिल्पी राज का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना
Shilpi Raj New Bhojpuri Song ‘Lahangawa E Jeeja’
New Bhojpuri Song ‘Lahangawa E Jeeja’: शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी सिंगर है, जिनके गाने हुए गाने सिर्फ हिट नहीं सुपरहिट माने जाते हैं. शिल्पी की अवाज लोगों के दिलों को छू जाती है फैंस उनके हर गाने का बेस्ब्री से इंतेजार करते हैं. यही वजह है कि जब भी सिंगर शिल्पी राज का कोई गाना रिलीज होता है, तो तहलका मच जाता है और ऐसा तो हो ही नहीं सकता है कि शिल्पी राज का गाया हुआ गान ट्रेंड ना करें, ऐसे ही एक बार फिर हुआ है. शिल्पी राज ने अपना नया गाना ‘लहंगवा ए जीजा’ हाल ही में रिलीज किया है, जो अब इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है.
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘लहंगवा ए जीजा’ को दीवाना म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में ओम प्रकाश दीवाना और अनुराधा यादव नजर आ रहे हैं, यह गाना होली के मजेदार थीम पर आधारित है और इसमे जीजा-साली के बीच की हल्की-फुल्की मस्ती को दिखाया गया हैं. ‘लहंगवा ए जीजा’ भोजपुरी गाने के म्यूजिक में अनुराधा यादव काले रंग का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है, एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज और सेक्सी फिगर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और गाने को और भी ज्यादा चटपटा और मजेदार बना रहा है.
वहीं गाने में ओम प्रकाश दीवाना अपने मस्तीभरे अंदाज में अनुराधा यादव को परेशान करते दिख रहे हैं. गाने का वीडियो देखने में बेहद मजेदार लग रहा है, गाने के बोल होली वाइब को और भी दिलचस्प बना रहे हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के खतरनाक डांस मूव्स और सिडक्टिव एक्सप्रेशंस फैंस को क्रेजी कर रहे हैं. गाने में अनुराधा यादव की एनर्जी, देसी बीट्स और म्यूजिक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया परशिल्पी राज के इस गाने को काफी ज्यादा सराहा जा रहा है, गाने के कमेंट बॉक्स में यूजर्स जमकर तारिफें कर रहे हैं किसी ने लिखा, “सुपर डुपर हिट”. तो दूसरे ने कहा, “इसका जितना भी तारीफ करें उतना कम है. बहुत ही सुंदर.” कई सोशल मीडिया यूजर ने इस गाने को सुपर होली गाना 2026 बताया है.
बता दें कि नए भोजपुरी गाने ‘लहंगवा ए जीजा’ को शिल्पी राज के साथ ओम प्रकाश दीवाना ने भी अपनी अवाज दी है. गाने का म्यूजिक राजा भट्टाचार्य का है. डी.ओ.पी नवीन और गाने को कोरियोग्राफ अकाश ने किया है. इस नए भोजपुरी गाने को डायरेक्ट नरेंद्र सिंह ने किया हैऔर इसके निर्माता मां अशर्फी देवी, किरण सिंह है
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…