<
Categories: BusinessBusiness News

Crypto Currency Market: सोने-चांदी के जैसे क्रिप्टो मार्केट में भी आ रहा है उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या है बिटकॉइन का प्राइज

शनिवार यानि 7 फरवरी को क्रिप्टो करंसी में एक बार फिर से उछाल देखा जा रहा है. वहीं, इसके अलगे दिन इस मार्केट में गिरावट देखने को मिली है. ठीक यही हाल सोना-चांदी के साथ भी देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं क्रिप्टो करंसी मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में.

Crypto Currency Up Down: आज के डिजिटल दौर में जहां, सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है वहीं, पिछले कुछ सालों में लोग क्रिप्टो करंसी में भी काफी निवेश कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में क्रिप्टोकरेंसी में न केवल लोग बढ़-चढ़कर इनवेस्ट कर रहे हैं, बल्कि इसे एक सेफ इनवेस्टमेंट मानकर भी चल रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे जोखिमभरा निवेश भी मानते हैं. जबकि, सोना-चांदी की तरह ही क्रिप्टो करंसी का भी भाव उपर-नीचे हो रहा है. जिसे लेकर क्रिप्टो करंसी मार्केट में हलचल तेज है.

शनिवार यानि 7 फरवरी को क्रिप्टो करंसी में एक बार फिर से उछाल देखा जा रहा है. वहीं, इसके अलगे दिन इस मार्केट में गिरावट देखने को मिली है. ठीक यही हाल सोना-चांदी के साथ भी देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं क्रिप्टो करंसी मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में. 

टूटकर आधा हुआ बिटकॉइन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिप्टो करंसी मार्केट में पिछले दिनों काफी गिरावट देखने को मिली है. क्रिप्टो बिटकॉइन में गिरावट होने से निवेशकों का काफी झटका लगा है. बिटकॉइन अपनी नई ऊंचाई पर था, लेकिन अब बिटकॉइन अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे ही नहीं आ गया है, बल्कि करीब आधा हो चुका है. 7 फरवरी 2026 को बिटकॉइन की कीमत 11 फीसदी तक बढ़ी थी, जोकि मार्केट में एक अच्छा उछाल था. वहीं, 8 फरवरी को गिरावट देखने को मिली है, लेकिन आज यानि 9 फरवरी को एक बार फिर से क्रिप्टो करंसी में उछाल देखने को मिला है. 

कब से कम हो रही है बिटकॉइन की कीमत

जानकारों की मानें तो बिटकॉइन पिछले लंबे समय से उतार-चढ़ाव में है. जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार चुनाव जीत रहे थे तब बिटकॉइन ने पहली बार 6 नवंबर 2024 को अपना हाई लेवल $75 हजार को पार किया था. हालांकि, अब बिटकॉइन पिछले एक साल में $65000 के भी नीचे आ चुका है. जब से ट्रंप द्वारा फेडरल बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में केविन वॉश का नाम नॉमिनेट करने के बाद से ही क्रिप्टोकरंसी में काफी कमी देखी जा रही है. यह मार्केट ठीक उसी तरह से काम कर रही है, जैसे सोना-चांदी का भाव घट और बढ़ रहा है. 

आज कितनी है बिटकॉइन की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटे में 2.06% की बढ़त और तेजी देखी जा रही है. आज यानि 9 फरवरी 2026 को बिटकॉइन $70,576.77 की कीमत पर आ गई है. हालाकि, अभी दो दिन पहले ही बिटकॉइन की कीमत में 11% की तेजी रिकॉर्ड हुई थी. हालांकि, आज एक बार फिर से क्रिप्टो मार्केट में तेजी देखी गई है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

VIDEO: लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू हुए मासूम शर्मा, माइक पर ही दे डाली गालियां, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Masoom Sharma Viral Video: गायक मासूम शर्मा ने कहा, गुंडा मुझे पीटने आया था. मैंने…

Last Updated: April 12, 2026 07:03:51 IST

UP Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अलर्ट! यूपी के इन शहरों में जेब पर पड़ेगा ज्यादा असर

Petrol-Diesel Price UP: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी उतार चढ़ाव तेजी से जारी है.…

Last Updated: April 12, 2026 06:57:06 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST