Baba Siddique Murder Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले के आरोपी आकाशदीप करज सिंह को जमानत मंजूर की है.
बाबा सिद्दिकी मर्डर केस
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को पंजाब के फाजिल्का जिले के निवासी 21 वर्षीय आकाशदीप करज सिंह को जमानत दे दी. उनपर पूर्व एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोप था. इस मामले में जमानत पर रिहा होने वाले पहले आरोपी बन गए हैं.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आकाशदीप करज सिंह को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की हत्या के मामले में जमानत दे दी है. हालांकि, यह फैसला सुनाते हुए कड़ी शर्तें लगाई हैं. उन्हें महाराष्ट्र में ही रहने, हर दूसरे सोमवार को संबंधित पुलिस स्टेशन में हाजिर होने, स्थानीय जमानतदार पेश करने और अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, निचली अदालत की अनुमति के बिना वे राज्य छोड़कर नहीं जा सकते.
मुंबई क्राइम ब्रांच और पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के संयुक्त अभियान में पंजाब के फाजिल्का जिले से 21 वर्षीय आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था. बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार होने वाले 24वें आरोपी थे. आपको बता दें कि अब तक हत्या के सिलसिले में 27 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है. तीन बार विधायक रह चुके बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले की जांच अभी जारी है.
जांच एजेंसियों का कहना था कि आकाशदीप, शूटरों और बिश्नोई गैंग के लोगों के बीच तालमेल बनाने का काम कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, दूसरे आरोपियों से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया था. वहीं, आकाशदीप की तरफ से पेश वकीलों ने कहा कि उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है. उन्होंने दलील दी कि सिर्फ एक आरोपी के साथ उसकी कॉल डिटेल का जिक्र है, वह भी हत्या से काफी पहले की, जिससे इस मामले से सीधा संबंध साबित नहीं होता.
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति नीला गोखले की अध्यक्षता वाली पीठ ने अभियोजन पक्ष से साफ पूछा कि आकाशदीप की भूमिका क्या थी और उसके खिलाफ क्या पुख्ता सबूत हैं? सभी कागजात और दलीलें देखने के बाद कोर्ट ने माना कि फिलहाल आकाशदीप को जमानत देने से जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसी आधार पर कोर्ट ने आकाशदीप को जमानत दे दी.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…