<
Categories: मनोरंजन

‘Anupama’ Spoiler 9 Feb 2026: सामने आएगी कीर्ति की घटिया सच्चाई, नए खतरे में पड़ेगी अनुपमा! महा ट्विस्ट मचाएगा शो में बवाल

‘Anupama’ Spoiler 9 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है, बैक टू बैक ट्विस्ट और टर्न्स शो को चटपटा बना रहे हैं. अनुपमा के आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कीर्ति का पति अपनी ही मां से चोरीछिपे मिलने जाता है, जिसका पता कीर्ति को लग जाता हैं, वो अपनी पति पर हाथ भी उठाती हैं, ऐसे में कीर्ति की सच्चाई अनुपमा के सामने आने वाली है.

‘Anupama’ Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो के धमाकेदार बैक टू बैक ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. TRP में सीरियल को नंबर वन पर लाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. फेमस टीवी शो अनुपमा में अब तक आपने देखा कि, अनुपमा के घर आते ही वसुंधरा अनुपमा को ताना मरती है कि उसने कभी भी अमीरी के मज़े नहीं लिए है और वसुंधरा अनुपमा को सुझाव भी देती है कि की अब वो जब यहा आ गई है, तो उसे कोठारी हाउस के मज़े लेने चाहिए. वहीं वसुंधरा के घर में उसकी पोती की एंट्री होती है जो गुस्से में अपने पति पर हाथ उठा देती है. अब सीरियल अनुपमा की कहानी  इस नई एंट्री से और भी मजेदार होने वाली और दर्शकों को खूब मज़ा आने वाला है.

सीरियल ‘अनुपमा’ का धमाकेदार ट्विस्ट (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Upcoming Episode 9 February 2026 )

स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाला फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, वसुंधरा, कीर्ति के लिए खाना बनाने के लिए  रसोई में जाएगी, जहा उसे माही दिखेंगी, बातों ही बातों में को वसुंधरा, माही को खूब जलील करेगी. वहीं कीर्ति वसुंधरा और ख्याति के पास जाएगी और उन्हें भड़काने की कोशिश करेगी. कीर्ति वसुंधरा से कहेगी कि राही के बेहद पर निकल आए हैं और परी पर भी लगाम लगाई चाहिए. दूसरी ओर कीर्ति राही के सामने उसकी तारीफ भी करेगी. वहीं हाथ में कांच लगने के बाद अनुपमा कीर्ति के पति से बात करेगी.  जिसके बाद अनुपमा को एहसास होगा कि कीर्ति का पति बुरा नहीं है, लेकिन कीर्ति सबके सामने अपनी पति को बुरा बनाना चाहती है.

अपनी ही मां से चोरीछिपे मिलेगा कीर्ति का पति (TV Show ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 9 February)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल अनुपमा के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आपको दिखाया जाएगा कि कीर्ति का पति उसे बिना बताए अपनी मां से मिलने जाने वाला है और वह उन्हें रुपए देगा. यह सब होता देख कीर्ति देख लेगी और अनुपमा भी इस दौरान उसके साथ होगी. अपने पति को उसकी मां से चोरीछिपे मिलता देखकर कीर्ति गुस्से से पागल होने वाली है. लेकिन अनुपमा के सामने कीर्ति अपनी सास की सगी बनने का दिखावा करेगी, लेकिन कीर्ति को देखकर उसकी सास घबराने लगेगी. वहीं अनुपमा के सामने कीर्ति भी अच्छा बनेगी और अपनी सास को रुपए देने की कोशिश करेगी. लेकिन कीर्ति के जाते ही उसकी सास मंदिर में बैठकर रोने वाली है और उसका पति भी बुरी तरह घबरा जाएगा.

कीर्ति उठाएगी अपने पति पर हाथ (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Latest Episode 9 February 2026 )

शो अनुपमा के आने वाली एपिसोड में आप देखेंगे कि मंदिर से घर जाने के लिए  कीर्ति की सास ऑटो करेगी और वो एक वृद्धाआश्रम का नाम लेगी. वहीं अनुपमा यह सब होता देख लेगी, उसे पता चल जाएगा कि कीर्ति की सास अपने बेटे और बहू के साथ नहीं रहती है. अनुपमा को समझ आएगा कि जो दिख रहा है, वो सब झूठ है और वो सच की तलाश करेगी. वहीं अब अनुपमा को पता लगने वाला है कि कीर्ति अपने ससुरालवालों को कितना परेशान करती है. दूसरी ओर पति के घर वापस आते ही कीर्ति उस पर हाथ उठाने वाली है. इस दौरान उसके पति के सिर में चोट लगने वाली है, यह चोट अनुपमा को दिखने वाली है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST