<
Categories: BusinessBusiness News

Bitcoin की कीमत में आज फिर देखी गई गिरावट, जानें सोना-चांदी और बिटकॉइन में से क्या चुनना ज्यादा किफायती

फाइनेंस सेक्टर के जानकारों की मानें तो चांदी भी अब 200 डॉलर पार होने की उम्मीद है. हालांकि, बिटकॉइन एक जोखिमभरा निवेश है, जिसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन भाव बढ़ने पर यह आपको अच्छा-खासी प्रॉफिट भी दिला सकता है.

Crypto Market News: क्रिप्टो करंसी मार्केट में पिछले कुछ समय से काफी उतल-पुथल मची है. क्रिप्टो बाजार ठीक उसी तरह चल रहा है जैसे कि गोल्ड और सिल्वर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. क्रिप्टो बिटकॉइन कभी बढ़ रहा है तो कभी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ जा रहा है. आज यानि 10 फरवरी 2026 की बात करें तो बिटकॉइन की कीमत आज  $70,130.38 पर पहुंच चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिटकॉइन अभी $69,129 के निचले स्तर से ऊपर बना हुआ है.

फाइनेंस सेक्टर के जानकारों की मानें तो चांदी भी अब 200 डॉलर पार होने की उम्मीद है. हालांकि, बिटकॉइन एक जोखिमभरा निवेश है, जिसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन भाव बढ़ने पर यह आपको अच्छा-खासी प्रॉफिट भी दिला सकता है. 

आज बिटकॉइन की क्या कीमत है?

मीडिया रिपोर्ट्स और फाइनेंस के जानकारों की मानें तो बिटकॉइन में आज 0.59% की गिरावट देखी गई है. कल बिटकॉइन का भाव बढ़ा था, जिससे क्रिप्टो करंसी में उछाल देखा गया था. वहीं बात करें अगर 8 फरवरी की तो इस दिन बिटकॉइन में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, 7 फरवरी यानि शनिवार को बिटकॉइन की कीमत 11 फीसदी तक बढ़ी थी. लेकिन, आज की बात करें तो 10 फरवरी यानि मंगलवार को बिटकॉइन गिरकर $70,130.38 पर आ चुका है. इसके बाद से ही क्रिप्टो मार्केट में हलचल मची हुई है. 

सोना और बिटकॉइन में से क्या चुनना सही?

चाहे बिटकॉइन हो या सोना-चांदी और म्यूचवल फंड्स ही क्यों न हों आज के समय में मार्केट के बढ़ते उतार-चढ़ाव में यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि आखिर कौन सा निवेश सबसे सुरक्षित और वैल्यू फॉर मनी है. जानी मानी किताब रिच डैड और पुअर डैड के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी आमतौर पर सोना-चांदी में निवेश करने की सलाह देते आए हैं. लेकिन, अब वे सोना और बिटकॉइन में से सोना न चुनकर बिटकॉइन को चुनने की सलाह दे रहे हैं. यही नहीं, उनका मानना है कि साल 2026 में ही चांदी की कीमत $200 प्रति औंस पर पहुंच सकती है. 

लोग बिटकॉइन से कैसे कमाते हैं पैसा

आपने अक्सर लोगों को बिटकॉइन में लॉस झेलते हुए देखा होगा, लेकिन कुछ फीसदी लोग क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन में निवेश करके अच्छा प्रॉफिट भी बनाते हैं. बता दें कि यह भी स्टॉक मार्केट की तरह ही काम करता है. क्रिप्टो में पैसा कमाने के लिए आपको बिटकॉइन को कम दाम में खरीदना होगा और जब बिटकॉइन की कीमत बढ़ जाए या मार्केट में उछाल आ जाने के बाद इसे बेच देना होगा. वहीं, आप लॉन्ग टर्म तक होल्ड करके भी बिटकॉइन में पैसा कमा सकते हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST