<
Categories: दिल्ली

शादी तय होते ही चर्चा में रेवती सुले–सारंग लखानी, जानें कौन हैं, क्या करते हैं, कितनी है नेट वर्थ?

Revati Sule And Sarang Lakhani: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और होने वाले दामाद सारंग लखानी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. देखें वे कौन हैं, क्या करते हैं, जानें सबकुछ

Revati Sule And Sarang Lakhani: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले के परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है. उनकी बेटी रेवती सुले की शादी तय हो गई है. रेवती सुले का विवाह सारंग अरुण लखानी के साथ होने जा रहा है. इस अच्छी खबर की जानकारी सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. आइए जानते हैं, सारंग लखानी कौन हैं

सारंग लखानी कौन हैं और क्या करते हैं?

सारंग अरुण लखानी रेवती सुले के होने वाले पति हैं. वे नागपुर के प्रसिद्ध विश्वराज ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरुण लखानी के पुत्र हैं. यदि उनके पेशे की बात करें तो वो पीछले 8 सालों से ज्यादा समय से विश्वराज ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. यहां से पहले वो ‘मॉडर्न हाइड्रोजन’ में बिजनेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत थे.
इन सबके अलावा सारंग अरुण लखानी एक बेहतरीन बैडमिंटन खीलाड़ी भी रहे हैं. वे कई बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी ले चुके हैं. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के प्रोफाइल के मुताबिक उनका जन्म 23 जुलाई 1992 को हुआ था.

लखानी नें 2014 में नागपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने बैंगलोर से मैनेजमेंट की बढ़ाई की है. और बाद में मई 2023 में कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए पूरा किया.

रेवती सुले कौन हैं?

रेवती सुले और विजय सुले सुप्रिया सुले और सदानंद सुले के दो बच्चे हैं. इसमें से रेवती सुले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन  किया है और सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने बारामती लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार अपनी माँ, सुप्रिया सुले के समय में एक्टिवली हिस्सा लिया था.
फिलहाल सुले परिवार की तरफ से शादी की तारीख और समारोह से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. शादी के रस्म के बारे में ऑफिशियली जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सोशल सर्कल में लोगों का खूब ध्यान खींचा है. 
Share
Published by

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST