India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज गुरुवार (27 मार्च, 2025) को सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने का भाव 87791 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 98794 रुपये प्रति किलोग्राम है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 87791 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 98794 रुपये प्रति किलोग्राम है। बुधवार (26 मार्च, 2025) को सोने का भाव 87751 रुपये प्रति 10 ग्राम है। तो वहीं चांदी 97922 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसके मुकाबले आज गुरुवार (27 मार्च, 2025) को सोने का भाव 87791 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 98794 रुपये प्रति किलोग्राम है। इस अनुसार सोने की कीमतों में 40 रुपये और 872 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अनुसार शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 87439 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 80417 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 65843 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 51358 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Gold Silver Price Today (सोने-चांदी की कीमत)
अगर आपको घर बैठे सोने-चांदी की कीमतों को जानना है तो इसके लिए बेहद आसान तरीका है। बस आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको एसएमएस के जरिए रेट पता चल जाएंगे। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं। मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से लगता है।
यहां एक बात बताना बेहद जरुरी हो जाता है कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक जैसे होते हैं। इसमें कोई GST शामिल नहीं होता है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।