<
Categories: Education

CBSE Admit Card 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड अगले हफ्ते हो सकता है जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE Admit Card 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड अगले हफ्ते कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. इसके बाद छात्र इस लिंक cbse.gov.in के जरिए स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

CBSE Admit Card 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े लाखों छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आ रहा है. बोर्ड से उम्मीद की जा रही है कि वह CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड अगले हफ्ते जारी कर सकता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे हर परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होता है. इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है.

कब जारी हुए थे पिछले साल एडमिट कार्ड?

पिछले साल CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किए थे. इसी पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 2026 के एडमिट कार्ड भी फरवरी के पहले हफ्ते में उपलब्ध करा दिए जाएंगे. CBSE से संबद्ध स्कूलों में छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल प्रशासन के माध्यम से वितरित किए जाते हैं.

CBSE Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CBSE स्कूलों की अथॉरिटी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकती है:
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
होम पेज पर मौजूद Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
यूज़र आईडी और पासवर्ड जैसी जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी?

CBSE एडमिट कार्ड 2026 में छात्रों से जुड़ी कई अहम जानकारियां शामिल होंगी, जैसे:
छात्र का नाम और रोल नंबर
स्कूल और सेंटर नंबर
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
विषयों के नाम और उनके कोड
परीक्षा की तारीखें
छात्र की फोटो और जन्मतिथि
परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: दो चरणों में होगी परीक्षा

सेशन 2026 से CBSE ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. अब परीक्षा एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी.
पहला चरण: 17 फरवरी से 10 मार्च 2026
दूसरा (वैकल्पिक) चरण: 15 मई से 1 जून 2026
यह बदलाव छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका देने के उद्देश्य से किया गया है.

CBSE कक्षा 12 परीक्षा 2026 में क्या बदला?

कक्षा 12वीं के लिए भी बोर्ड ने कुछ प्रमुख विषयों जैसे बिज़नेस स्टडीज़, अकाउंटेंसी, साइकोलॉजी और बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है. CBSE के अनुसार, डेट शीट तैयार करते समय 40,000 से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन और नेशनल एंट्रेंस एग्जाम की तारीखों को ध्यान में रखा गया है, ताकि किसी छात्र के दो पेपर एक ही दिन न पड़ें.

छात्रों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Shiva Murder Case: हत्यारन मॉडल श्रद्धा के प्यार में 3 आशिकों ने खाया जहर, फिर छोड़कर भागी मुंबई; एक की तो ले ली जान?

Shiva Murder Case: लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे के…

Last Updated: October 25, 2026 08:55:23 IST

बाल पकड़े, थप्पड़ जड़े फिर…दहेज में नहीं मिली थार, तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पत्नी को किया अधमरा-Video

Ludhiana Domestic Violence Case: लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में दहेज में थार न मिलने…

Last Updated: October 25, 2026 08:38:38 IST

UP Petrol Diesel Price: रविवार को कितना महंगा है पेट्रोल? यूपी के शहरों की पूरी लिस्ट देखें

UP Petrol Diesel Price: आज यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं.…

Last Updated: October 25, 2026 08:14:25 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को फिर छाया थलाइवा का जादू, दुनिया भर में ₹666 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…

Last Updated: October 25, 2026 07:53:53 IST

Petrol Diesel Price 25 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…

Last Updated: October 25, 2026 07:45:20 IST

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश और ओलों ने बढ़ाई ठंडक, AQI गिरकर 191 पर आया; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…

Last Updated: October 25, 2026 07:38:47 IST